रांची. उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक रांची किशोर कौशल ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। यहां मंदिर समिति के सदस्यों से मिलकर आला अधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी ली एवं एवं बेहतर व्यवस्था हेतु पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), जिला नजारत उप समाहर्ता, रांची एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।