धनबाद : जिला के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर 6 नंबर पंखा घर के समीप मंगलवार को तेज आवाज के साथ एक बड़ा गोफ बन गया। इसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सुबह बारिश होने के दौरान तेज आवाज़ हुआ, जिसके बाद 40 फिट का बड़ा गोफ बन गया और गोफ से जहरीली गैस रिसाव होने लगा।
घटना के सूचना के बाद भी बीसीसीएल के कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर तक नहीं पहुंचे। जिसके बाद स्थानीय लोगों में प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। बता दें कि गोधर 6 नंबर और 3 नंबर में लगातार भू धंसान जैसी घटना पहले भी हुआ है और बरसात के दिनों में अग्नि प्रभावित क्षेत्रों में अक्सर भू धंसान जैसी घटना तेजी से बढ़ रही है।









