धनबाद : चिरकुंडा स्थित श्रीमती गिनिया देवी मॅार्डन स्कूल में मंगलवार को दसवीं की छात्रा ने स्कूल कैंपस में फिनायल पी ली। स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने धनबाद रेफर कर दिया। फिनाइल पीने का मूल कारण मोबाइल बताया गया। स्कूल में मोबाइल लेकर आई थी। शिक्षक ने मोबाइल जब्त कर लिया। इसके बाद उसने बाथरुम में रखे फिनायल पी ली। दूसरी छात्रा ने शिक्षकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और परिजनों को घटना की सूचना दी गई। छात्रा चांच पोटरी की रहने वाली है।
क्लास के अंदर मोबाइल पकड़ा गया
चर्चा है कि छात्रा से मोबाइल जब्त करने के बाद शिक्षक ने फटकार लगाई। प्रिंसिपल जुबिन बोस ने बताया कि कोरोना के बाद से बच्चे मोबाइल के लिए एडिक्ट हो चुके हैं। दो दिन पूर्व ही छात्रा के पिता से उसकी पढ़ाई के गिरते स्तर पर चर्चा हुई थी। क्लास के अंदर मोबाइल पकड़ा गया। इससे उसका ईगो हर्ट किया और उसने इस तरह की कदम उठा ली। छात्रा के पिता गोकुल चंद्र महतो ने बताया कि कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।










