Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

पलामू DIG ने एसडीपीओ कार्यालय, थानों और न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण – अपराध नियंत्रण, गश्ती, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जन-विश्वास बढ़ाने पर दिया विशेष जोर

March 6, 2026
in Jharkhand, Top News
बंशीधर नगर में सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा! DIG किशोर कौशल ने थाना प्रभारियों के साथ ली बैठक, कानून-व्यवस्था पर सख्ती बरती – “लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
Share on FacebookShare on Twitter
  • डीआईजी ने बंशीधर नगर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा*
    =========

पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल आज गढ़वा जिले के बंशीधर नगर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों, लंबित मामलों और पुलिसिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


डीआईजी ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमसबों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधि व्यवस्था संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआईजी ने क्षेत्र के विभिन्न थाना के प्रभारियों के साथ विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, गश्ती व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा जनविश्वास को मजबूत करने पर भी बल दिया।


डीआईजी ने बंशीधर नगर न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय परिसर में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा आने-जाने वाले लोगों की निगरानी को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार भी थे। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह सहित क्षेत्र के इंस्पेक्टर एवं विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

स्कूली बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर गढ़वा प्रशासन सख्त! मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने उतरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी; चिनियां के 4 स्कूलों में औचक निरीक्षण

July 27, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप

July 27, 2026
छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान
Bihar

छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान

July 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • स्कूली बच्चों की सेहत से खिलवाड़ पर गढ़वा प्रशासन सख्त! मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने उतरे खाद्य सुरक्षा अधिकारी; चिनियां के 4 स्कूलों में औचक निरीक्षण
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट शुद्धिकरण का काम अंतिम चरण में! 7.45 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को प्रकाशित होगा प्रारूप
  • छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमों के खिलाफ आरा में गरजी माले-आइसा! प्रेस वार्ता कर 30 जुलाई को भारी ‘आक्रोश मार्च’ का ऐलान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.