खलारी : सीसीएल एनके एरिया क्षेत्र के विस्थापितों, असंगठित मजदूरों आज जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के तत्वावधान में सीसीएल प्रबंधन एनके एरिया द्वारा सायको प्रोजेक्ट के तहत केडीएच परियोजना से 3400 करोड की लागत से बेल्ट द्वारा कोयला लाए जाने को लेकर किया। आरोप लगाया कि महाबीर नगर एवं भुतनगर बस्ती को षडयंत्र के तहत विस्थापित किया जा रहा है। इसको लेकर विस्थापितों ने सीसीएल एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इंटक नेता सह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ एनके एरिया सचिव अब्दुल्लाह अंसारी, झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव इंदिरा देवी तुरी, एनके एरिया अध्यक्ष बीएन पांडे ने किया। इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों महिला-पुरुष युवक शामिल रहे।










