Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गढ़वा समाहरणालय में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित

December 22, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

● अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

● बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राजस्व संग्रहण समेत अन्य विषयों की हुई समीक्षा

गढ़वा जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु आज समाहरणालय गढ़वा स्थित सभागार में उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फ़ोर्स की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। यह बैठक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम समेत अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, नगर उंटारी एवं रंका समेत कई वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। जबकि वर्चुअल रूप से वी.सी. के जरिये पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों ने भी भाग लिया। जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम को लेकर बैठक में कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा कर उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण से संबंधित शिकायत प्राप्ति पर त्वरित मामले की गहन जांच कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी को सतत निगरानी रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अवैध रूप से बालू ढुलाई की सूचना पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारी को लीगल बालू ढुलाई को ना रोकने का निर्देश दिया गया एवं निर्गत रसीद देखने को कहा गया। रात्रि के समय पैनी नजर रखते हुए अवैध ढुलाई पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया एवं रात्रि में बालू ढुलाई हेतु चालान निर्गत नहीं करने के निदेश दिए गयें। विभिन्न स्थानों पर चेकपोस्ट आदि के माध्यम से भी इसकी जांच करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन न हो यह संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी सुनिश्चित करें, जिससे जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर पूर्णत: प्रतिबंधित किया जा सके। इस दौरान अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के बाबत कृत कार्रवाइयों एवं वसूली राशि से भी अवगत कराया गया।

बैठक के दौरान मौके पर उपस्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा दक्षिणी से उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न जंगली क्षेत्र में हाथियों द्वारा आमजनों के जान माल की हुई क्षति के विरुद्ध किए गए कार्रवाई के बारे में पूछा गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा दक्षिणी द्वारा बताया गया कि पीड़ित परिवारों की हुई जान माल की क्षति पूर्ति करने के उद्देश्य से मुआवजा भुगतान हेतु विशेष कैंप का आयोजन दिनांक- 23.12.2024 को किया जाना है, जिसमें सभी योग्य लाभुकों को उनके जान माल की क्षति के विरुद्ध मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों से आमजनों को सूचित करने का भी अनुरोध किया।

इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान गुड गवर्नेंस कार्यक्रम, पोटो हो खेल विकास योजना, आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु कैंप, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कराई जाने वाली कार्यशाला की चर्चा, पीएम किसान योजना, केसीसी, परिशोधन पोर्टल, म्यूटेशन कार्य की समीक्षा, राइट टू सर्विस, कचरा प्रबंधन हेतु क्रय किए गए वाहनों की उपयोगिता, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि के समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। उक्त सभी कार्यों को सक्रियता से करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

इस बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त वन प्रमंडल पदाधिकारी गढ़वा उत्तरी, भूमि सुधार उप समाहर्ता गढ़वा एवं रंका, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी आदि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.