Wednesday, January 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Lifestyle

डॉक्टर चाय वाला : गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क देता है दूध, गरीबों को 1500 रुपये की दवा मुफ्त देकर अशोक करते हैं समाज सेवा

April 20, 2023
in Lifestyle, Top News
Doctor chai wala
Share on FacebookShare on Twitter

बस्तर : अभी तक आपने सुना होगा बीटेक चायवाला, बेरोजगार चायवाला, ग्रेजुएट चायवाला, पत्रकार चायवाला आदि कई नामों से देशभर में ये मशहूर हो गयें हैं। लेकिन आपने अभी तक ये नहीं सुना होगा कि कोई डॉक्टर चाय वाला भी हो सकता है। अब इसकी भी इंतजार खत्म हो गई है। ये लोग तो अपने लिये कमाई का साधन बनाए हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में रहने वाले युवक की कहानी कुछ और ही है। वे सरकारी अस्पताल के बाहर ‘डॉक्टर चाय वाला’ स्टॉल खोलकर न सिर्फ आत्मनिर्भर हैं बल्कि समाजसेवा भी कर रहे हैं। युवक का नाम अशोक जायसवाल है। जो ‘डॉक्टर चाय वाला’ के नाम से मशहूर हो गये हैं। वे चाय बेचकर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त में दवा भी दिलाते हैं और गर्भवती महिलाओं को दूध, गर्मपानी की व्यवस्था भी फ्री में करते हैं।

2015 से चाय की गुमटी चला रहे हैं अशोक

अशोक ने बताया कि वह शहर के महारानी अस्पताल के सामने वे 2015 से अपनी चाय की गुमटी चला रहे हैं। चायवाला के नाम से मशहूर 30 साल का अशोक जयसवाल उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाला है। वह 2004 में जगदलपुर आया था।

आमदनी से कुछ पैसे बचा कर लोगों का करते हैं सेवा

इस दौरान उसने अस्पताल के सामने चाय की दुकान शुरू की। धीरे-धीरे उनका कारोबार बढ़ता गया। अशोक हर माह 30 से 40 हजार रुपये चाय बेचकर कमाने लगा। फिर अपनी आमदनी से कुछ पैसे बचा कर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने लगा।

1500 रुपये की दवा मुफ्त दिलाते हैं अशोक

अशोक ने अपनी दुकान पर एक बोर्ड भी लगवाया है, जिसमें उसने लिखवाया है कि किसी भी प्रकार के जरूरतमंद मरीजों के लिए वह 1500 रुपये तक की दवा अपने खर्चे पर दिला देंगे। इसके अलावा बच्चों को जन्म देने वाली महिलाओं और बच्चों के लिए दूध के पैसे नहीं लेंगे। अशोक ने बताया कि जब वह छोटे थे, तब उनकी नानी उन्हें डॉक्टर कहकर पुकारा करती थी। वह डॉक्टर तो नहीं बन पाए, लेकिन अपनी चाय की गुमटी का नाम डॉक्टर चायवाला रखा। अशोक द्वारा सार्वजनिक प्याऊ भी चलाया जाता है।

अशोक की पैरवी पर डॉक्टर भी मरीजों की करते हैं मदद

चाय के ठेले पर लोग शहर के कोने-कोने से चाय पीने आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक की चाय पीने की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि वह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करता है। अशोक के इस प्रयास की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।

निशुल्क दवाई वितरित करने के लिए उन्होंने बकायदा महारानी अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। डॉक्टरों की सिफारिश पर अशोक गरीब और असहाय मरीजों को अपनी ओर से निशुल्क दवाई मुहैया करवा देते हैं।

Related Posts

गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को भावुक श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचकर नमन किया – “संविधान निर्माता के विचार आज भी सामाजिक न्याय की आधारशिला!”
Jharkhand

गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को भावुक श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचकर नमन किया – “संविधान निर्माता के विचार आज भी सामाजिक न्याय की आधारशिला!”

January 28, 2026
गणतंत्र दिवस पर लंदन में बापू को नमन! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की – “सत्य, अहिंसा और ईमानदारी आज भी प्रेरणा स्रोत!”
Jharkhand

गणतंत्र दिवस पर लंदन में बापू को नमन! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की – “सत्य, अहिंसा और ईमानदारी आज भी प्रेरणा स्रोत!”

January 28, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाकी! राशन गबन, बकाया 5 लाख ऋण, जर्जर घर से लेकर MGNREGA ट्रांसफर तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत कार्रवाई” का सख्त फरमान!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाकी! राशन गबन, बकाया 5 लाख ऋण, जर्जर घर से लेकर MGNREGA ट्रांसफर तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत कार्रवाई” का सख्त फरमान!

January 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गणतंत्र दिवस पर लंदन में बाबा साहेब को भावुक श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पहुंचकर नमन किया – “संविधान निर्माता के विचार आज भी सामाजिक न्याय की आधारशिला!”
  • गणतंत्र दिवस पर लंदन में बापू को नमन! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की – “सत्य, अहिंसा और ईमानदारी आज भी प्रेरणा स्रोत!”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाकी! राशन गबन, बकाया 5 लाख ऋण, जर्जर घर से लेकर MGNREGA ट्रांसफर तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत कार्रवाई” का सख्त फरमान!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.