Thursday, April 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष बनाए गए, डॉ तपन कुमार शांडिल्य

September 11, 2023
in Jharkhand
भारतीय आर्थिक परिषद के  नए अध्यक्ष बनाए गए, डॉ तपन कुमार शांडिल्य
Share on FacebookShare on Twitter

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के वर्तमान कुलपति और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में कुलपति का प्रभार संभाल रहे, अर्थशास्त्री तपन कुमार शांडिल्य भारतीय आर्थिक परिषद के नए अध्यक्ष के तौर पर चयनित हुए है। गौरतलब है कि भारतीय आर्थिक परिषद का गठन 1917 में किया गया था। गठन के बाद से अध्यक्ष पद पर देश के कई लब्ध प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री रह चुके है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ मोंटेक सिंह अहुलवालिया, कौशिक बसु, जेएनयू के पूर्व कुलपति दीपक नैय्यर, प्रो थोराट आदि विद्वान अर्थशास्त्री पूर्व में इस पद को सुशोभित कर चुके हैं ।

सैद्धांतिक तौर पर इसके प्रत्येक अधिवेशन में देश की आर्थिक नीति के निर्माण पर चर्चा की जाती है और अधिवेशन की समाप्ति के उपरांत केंद्र सरकार देश की आर्थिक नीतियों और विकास के मद्देनजर इस परिषद की अनुशंसा पर अमल करती है। भारतीय आर्थिक परिषद का अगला अधिवेशन भुवनेश्वर में प्रस्तावित है, जिसकी अध्यक्षता प्रो तपन कुमार शांडिल्य करेंगे। वर्तमान में डीएसपीएमयू के कुलपति के तौर पर अपनी सेवा दे रहे, डॉ तपन कुमार शांडिल्य पूर्व में वीर कुंवर सिंह, आरा , नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति के तौर पर और भागलपुर विश्वविद्यालय में प्रोवीसी के पदों पर अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके है । उल्लेखनीय है कि प्रो शांडिल्य अपने प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन के साथ साथ अकादमिक तौर पर विद्यार्थियों के साथ नियमित रूप से कक्षाओं में भी संवाद करते है।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.