इटकी में पुलिस नशे पर नकेल करने की तैयारी में है और इसे लेकर जोर शोर से काम कर रही है। पुलिस को इटकी थाना क्षेत्र के महुआ टिकरा गांव में अवैध रूप से गांजा बेचने की खबर मिली। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और अजय कुमार साहू नाम के युवक को गिरफ्तार किया।
बेड़ों पुलिस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के निर्देशन में बेड़ों पुलिस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। अजय कुमार साहू के घर में छापेमारी के दौरान वह भागने का प्रयास करने लगा मगर पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
इनवर्टर की बैटरी में गांजा छुपा कर रखा था
छापेमारी के दौरान अजय कुमार साहू के घर से लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया है। उसने इनवर्टर की बैटरी में गांजा छुपा कर रखा था। जब गांजा संबंधित कागज मांगे गए तो अजय कुमार साहू कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। बता दे कि बाजार में जप्त किए गए गांजा का अनुमानित कीमत लगभग ₹50000 है।
छापेमारी दल में पुलिस अधीक्षक बेड़ो रजत मणिक बाखला, थाना प्रभारी इटकी अमित प्रशांत, इटकी थाना के करण पासवान, इटकी थाना के एनुल हक खां, और इटकी थाना के बसंत राम एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।
ये भी पढ़े :- इटकी में नशे पर कसी जा रही नकेल, अवैध तरीके से गांजा बेच रहा युवक गिरफ्तार