डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी के नारायणपुर में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक युवक सहित एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना पेंक थाना थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि तेज बारिश और हवा चलने के दौरान तीनों लोग घर में लगे आम पेड़ के पास आम चुनने के लिए गए थे। तभी वज्रपात हो गई। जिसकी चपेट में तीनों घायल हो गए। वहीं घटना के बाद परिजनों ने तीनों को इलाज के लिए मीणा जनरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक युवक सहित बच्ची का इलाज आईसीयू में चल रहा है।









