Friday, February 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में रक्षा क्रांति की शुरुआत: हेमन्त सोरेन और राज्यपाल ने ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025 में आत्मनिर्भर भारत का लिया संकल्प!

टाना भगत स्टेडियम में डिफेंस एक्सपो का भव्य उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने HEC की स्थिति पर चिंता जताते हुए उद्योग विस्तार पर दिया जोर।

September 19, 2025
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची परिसर में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस आयोजन में भारतीय सेना की तकनीकी पहलुओं का व्यापक परिदृश्य प्रदर्शित किया गया।
=========================
★ “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का आयोजन सकारात्मक पहल

★ झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं

★ रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची परिसर में आयोजित “East Tech Symposium-2025” (Defence Expo) कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण दिन है। राजधानी रांची की स्थित वीर टाना भगत इंडोर स्टेडियम परिसर खेलगांव में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की ओर से “ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025” का ऐतिहासिक आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन अपने आप में एक विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें रक्षा क्षेत्र के कई नए आयाम जोड़ने की पहल की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन के उद्देश्य को पूरा करने में हमें जरूर सफलता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने देश को बहुत कुछ दिया है, इस राज्य में डिफेंस सेक्टर से जुड़े उद्योग क्षेत्र के विस्तार की भी प्रबल संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र के साथ पूरा सहयोग करने हेतु प्रतिबद्ध है।

  • झारखंड में उद्योग विस्तार की असीम संभावनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड संभावनाओं का प्रदेश है। यहां रक्षा सेक्टर में उपयोग होने वाले रॉ-मैटेरियल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में यूरेनियम की भी उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कई बड़े-बड़े उद्योग संस्थान स्थापित हुए है। उद्योग के विस्तार में भी इस राज्य का देश में अलग पहचान रहा है। कई छोटे-बड़े उद्योग यहां पले-बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार गलत नीति निर्धारण के कारण कुछ चीजें समाप्त होती नजर आती है। हम सभी लोग ये जानते हैं कि एचईसी जैसी उद्योग संस्थान रांची में स्थापित है। इस संस्थान के सहयोग से देश के भीतर कई अन्य औद्योगिक संस्थाएं आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि एचईसी सैटेलाइट तथा परमाणु कॉम्पोनेंट्स बनाने में भी अहम भूमिका निभाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एचईसी की स्थिति आज बहुत अच्छी नहीं है, यह जानकर काफी तकलीफ होती है आखिर किस वजह से इतना बड़ा उद्योग संस्थान आज उम्मीद के अनुरूप खरा नहीं उतर पा रहा है।

  • राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत है कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय स्थापित कर आपसी सहयोग से उद्योग संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करे ताकि उद्योग के क्षेत्र में राज्य तथा देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि मिलजुलकर प्रयास करने से डिफेंस से जुड़े इंडस्ट्री सेक्टर में नए आयाम जोड़े जा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख आज हमारे बीच यहां उपस्थित हैं। एमएसएमई के क्षेत्र में भी इनके द्वारा किया जा रहा प्रयास एक सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से डिफेंस सेक्टर को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • डिफेंस एक्सपो का अवलोकन..

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने डिफेंस एक्सपो का अवलोकन किया। इस डिफेंस एक्सपो में देशभर से रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, औद्योगिक संस्थाएं, तकनीकी संस्थान तथा लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुड़े लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, भारतीय सशस्त्र सेना के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) श्री अनिल चौहान,मुख्य सचिव,झारखंड श्रीमती अलका तिवारी, पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्री रामचंद्र तिवारी, पूर्वी कमान एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ श्री सूरत सिंह, रक्षा मंत्रालय के अन्य वरीय अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Posts

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026
भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया
Jharkhand

भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया

February 19, 2026
पलामू प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक संवाद! गढ़वा के उपायुक्त दिनेश यादव और SP अमन कुमार ने आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात – नगर चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने पर जोर
Jharkhand

पलामू प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक संवाद! गढ़वा के उपायुक्त दिनेश यादव और SP अमन कुमार ने आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात – नगर चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने पर जोर

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
  • भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया
  • पलामू प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक संवाद! गढ़वा के उपायुक्त दिनेश यादव और SP अमन कुमार ने आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात – नगर चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.