Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home MP/UP

अपने ही पूर्व डिप्टी डायरेक्टर के घर पर ईडी ने मारा छापा, सचिन सावंत को किया गिरफ्तार, 500 करोड़ की हेराफेरी का है मामला

कोर्ट से मिली 7 दिन की रिमांड

June 28, 2023
in MP/UP, National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ / मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर ईडी की टीम ने छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई ले गई, जहां उन्हें बंबई हाईकोर्ट में पेश किया गया। ईडी की ओर से अधिवक्ता ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी। लेकिन कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड मंजूर की। अब ईडी सचिन सावंत से पूछताछ कर तथ्य जुटाएगी। अदालत से बाहर लाते समय जब सचिन सावंत से मीडिया ने बात करने का प्रयास किया, तो वो हाथ हिलाते हुए कार में बैठ गए। उन्होंने मामले में कुछ नहीं कहने का इशारा किया।

लखनऊ में एडिशनल कमिश्नर कस्टम हैं सचिन सावंत

बता दें कि सचिन सावंत जब मुंबई में ईडी में थे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपये की हेराफेरी में शामिल थे। इसे लेकर ईडी की टीम ने उनके लखनऊ और मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की। सचिन सावंत मुंबई में ईडी के डिप्टी डायरेक्टर थे। इस समय एडिशनल कमिश्नर कस्टम लखनऊ हैं।

ईडी ने छापेमारी के बाद किया गिरफ्तार

खबरों के मुताबिक, सावंत के ठिकानों पर मुंबई में मंगलवार को छापेमारी की गई और बुधवार दोपहर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। लखनऊ में तैनाती के पहले सचिन सावंत ईडी के पूर्व डिप्टी निदेशक के तौर पर मुंबई में कार्यरत थे। इस दौरान उन पर ये कथित अनियमितता का आरोप लगा है, जिसको लेकर जांच जारी थी।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज की थी एफआईआर

आईआरएस अफसर सचिन सावंत प्रवर्तन निदेशालय के बाद अभी एडिशनल कमिश्नर ऑफ कस्टम्स एंड जीएसटी के पद पर तैनात थे। ईडी सूत्रों का कहना है कि मुंबई में सचिन सावंत के आवास समेत उनसे जुड़े तमाम प्रतिष्ठानों पर दस्तावेज खंगालने के बाद ये छापेमारी की गई। इससे पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सावंत पर एफआईआर दर्ज की थी।

सावंत कथित तौर पर एक डायमंड ट्रेडिंग कंपनी के कथित तौर पर पैसा इधर से उधर हवाला के जरिये ट्रांसफर करने के एक मामले में जीएसटी विभाग की जांच से जुड़े थे। बाद में एक आरोपी ने सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया था।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.