Monday, September 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अब झारखंड के ‘व्हाइट गोल्ड’ पर दुनिया की नजर! लिथियम और टाइटेनियम निकालने पाताल में उतरेंगी अमेरिकी कंपनियां, प्रोजेक्ट भवन में इंडो-यूएस की महाबैठक

मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज के बीच अंतरराष्ट्रीय डील पर मंथन; अमेरिका का दिग्गज माइनिंग ग्रुप 'USISPA' खुली नीलामी में लेगा हिस्सा; राज्य के 20 से अधिक दुर्लभ खनिज ब्लॉक्स पर टिकीं निगाहें

June 16, 2026
in Jharkhand, Top News
अब झारखंड के ‘व्हाइट गोल्ड’ पर दुनिया की नजर! लिथियम और टाइटेनियम निकालने पाताल में उतरेंगी अमेरिकी कंपनियां, प्रोजेक्ट भवन में इंडो-यूएस की महाबैठक
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड में दुर्लभ खनिज की खोज, खनन और तकनीकी सहयोग करेंगी अमेरिकी कंपनियां
  • मुख्य सचिव के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल और उनकी टीम के साथ अहम बैठक
    *=====================*

रांची। झारखंड में परंपरागत खनिजों के अलावा दुर्लभ खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स) की खोज, खनन, प्रसंस्करण एवं तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों द्वारा रुचि व्यक्त की गई है। इस संबंध में मंगलवार को मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार एवं अमेरिकी काउंसलेट जेनरल सुश्री कैली जाइल डियाज के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान झारखंड में खनिज क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की गई । प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया कि राज्य में कोयला, लौह अयस्क, तांबा, बॉक्साइट, सोना, लाइम स्टोन जैसे परंपरागत खनिजों के विशाल भंडार उपलब्ध हैं तथा इनके खनन एवं प्रसंस्करण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त राज्य में दुर्लभ एवं महत्वपूर्ण खनिजों से संबंधित 20 से अधिक खनिज अवस्थित हैं, जिनमें लिथियम, टाइटेनियम, वैनेडियम, सिल्वर, गेफाइट सहित अन्य महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं। साथ ही, दुर्लभ खनिजों के नए क्षेत्रों की अन्वेषण की प्रक्रिया भी निरंतर संचालित की जा रही है।

*विश्व की विभिन्न अग्रणी कंपनियों के साथ राज्य सरकार द्वारा निरंतर संपर्क स्थापित किया जा रहा है प्रयास*

बैठक के दौरान अमेरिकी काउंसलेट जेनरल के माध्यम से अमेरिकी कंपनियों को झारखंड में खनन, खनिज अन्वेषण एवं उन्नत तकनीक आधारित गतिविधियों से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया। यह भी बताया गया कि इस क्षेत्र में उन्नत तकनीक के साथ कार्य कर रही विश्व की विभिन्न अग्रणी कंपनियों के साथ राज्य सरकार द्वारा निरंतर संपर्क स्थापित किया जा रहा है तथा इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति भी हुई है। इच्छुक कंपनियों द्वारा खनिज ब्लॉक प्राप्त कर अत्याधुनिक तकनीकों के माध्यम से कार्य किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

*अमेरिका की माइनिंग कंपनियों के समूह यूएसआईएसपीए (USISPA) द्वारा झारखंड सरकार के साथ संपर्क स्थापित किया गया*

बैठक में यह जानकारी भी साझा की गई कि अमेरिका की माइनिंग कंपनियों के समूह यूएसआईएसपीए (USISPA) द्वारा झारखंड सरकार के साथ संपर्क स्थापित किया गया है। समूह द्वारा खनिज ब्लॉकों की खुली नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की गई है। विशेष रूप से दुर्लभ खनिजों की खोज, खनन एवं प्रसंस्करण गतिविधियों में रुचि प्रदर्शित की गई है।

बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल, खान निदेशक श्री राहुल कुमार सिन्हा, अमेरिकी काउंसलेट जेनरल सुश्री कैली जाइल डियाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में सजा भव्य मंच! ‘पर्यटक मित्रों’ व सहयोगियों का हुआ सम्मान; पर्यटन सचिव बोले— ‘झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका’
Jharkhand

विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में सजा भव्य मंच! ‘पर्यटक मित्रों’ व सहयोगियों का हुआ सम्मान; पर्यटन सचिव बोले— ‘झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका’

September 28, 2026
नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
Jharkhand

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’

September 26, 2026
कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
Jharkhand

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

September 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व पर्यटन दिवस पर रांची के ऑड्रे हाउस में सजा भव्य मंच! ‘पर्यटक मित्रों’ व सहयोगियों का हुआ सम्मान; पर्यटन सचिव बोले— ‘झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका’
  • नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
  • कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.