Wednesday, February 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चतरा में एनकाउंटर का असर: 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने किया आत्मसमर्पण

April 15, 2023
in Jharkhand, Top News
naxli
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा : चतरा जिला में पिछले दिनों हुए एनकाउंटर का बड़ा असर हुआ है। ऐसा लगता है कि पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों में भय का माहौल हो गया है। क्योंकि भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य 15 लाख के इनामी नक्सली इंदल गंझू ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना के असरैन गांव निवासी हरिहर गंझू का पुत्र इंदल उर्फ ललन उर्फ उमा संगठन का बड़ा चेहरा था। उसके आत्मसमर्पण करने के बाद माओवादियों की कमर टूट गई है। अब क्षेत्र में गिने-चुने उग्रवादी ही रह गए हैं। बताया जाता है कि इंदल गंझू के आत्मसमर्पण करने के बाद आने वाले दिनों में दो-चार और उग्रवादी सरेंडर कर सकते हैं।

माओवादी संगठन में अफरा-तफरी का माहौल

हालांकि, इंदल गंझू के आत्मसमर्पण की पुष्टि अधिकारिक तौर पर नहीं हुई है। पुलिस के वरीय अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल वैसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ तो निश्चित रूप से मीडिया को पहले खबर दी जाएगी। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लावालौंग मुठभेड़ के बाद संगठन के भीतर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परिस्थिति को देखते हुए इंदल गंझू पुलिस कप्तान के संपर्क में आया और आत्मसमर्पण के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। तीन दिन पहले इंदल समर्पण किया है।

नक्‍सली इंदल के खिलाफ हत्या, अपहरण, लेवी के दर्ज हैं दर्जनों मामले

रीजनल कमेटी सदस्य इंदल गंझू के विरुद्ध झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में चार से पांच दर्जन मामले दर्ज हैं, जिसमें पुलिस के साथ मुठभेड़, हत्या, अपहरण, लेवी आदि शामिल है। स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य गौतम पासवान के बाद रीजनल कमेटी सदस्य इंदल संगठन में गहरी पैठ रखता था।

3 अप्रैल को हुए मुठभेड़ में मारे गए थे 5 नक्सली

बताते चलें कि तीन अप्रैल को लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस और माओवादी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी, जिसमें स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य पच्‍चीस लाख का इनामी उग्रवादी गौतम पासवान उर्फ प्रवेश पासवान व अजीत उरांव उर्फ चार्लीस उरांव के अलावा पांच-पांच लाख का इनाम सब जोनल कमांडर नंदू यादव, अमर गंझू एवं संजीत भुइयां मारे गए थे, जबकि दो दिनों के बाद मुठभेड़ में जख्मी एक सब जोनल कमांडर को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज! राशन, धान खरीद, लंबित पेंशन, बकाया मजदूरी से लेकर ऑनलाइन रसीद तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – त्वरित जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.