Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें ऑटो सवार आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में 14 लोग सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार ऑटो में सभी लोग मूसानगर से जहानाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। इस दौरान ऑटो की टक्कर दूध टैंकर से हो गयी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गयी। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। एक साथ आठ शवों को देख हर कोई सहम गया।