Friday, February 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: EVM और वीवीपैट की तकनीकी जानकारी और निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया पर जोर

जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तैयारी अंतिम चरण में: पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय

November 10, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: EVM और वीवीपैट की तकनीकी जानकारी और निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया पर जोर
Share on FacebookShare on Twitter

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदान दिवस की आवश्यक तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन

● विधान सभा चुनाव सम्पन्न कराने हेतु जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक संपन्न

● चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व जवानों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने हेतु किया गया निदेशित

● सामान्य प्रेक्षक 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र द्वारा भी दिए गए आवश्यक दिशा निदेश

● P-1 और P+1 के दिन के कार्यों एवं EVM-VVPAT की तकनीकी जानकारी से कराया गया अवगत

दिनांक- 09 नवम्बर 2024 को नीलाम्बर पीताम्बर बहुद्देश्यीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) गढ़वा के सभागार में सभी जोनल दंडाधिकारी, सभी सेक्टर पदाधिकारी और सभी सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ विधानसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर मतदान दिवस को किये जाने वाले कार्य से संबंधित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक बैठक आहूत की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में सामान्य प्रेक्षक 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र रितेंद्र नारायण बसु राय चौधरी (IAS), पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, गढ़वा , निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, निर्वाची पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंशीधर नगर, प्रभाकर मिर्धा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय मुख्य रूप से उपस्थित थें। उक्त मौके पर उपरोक्त सभी ने उपस्थित जोनल दंडाधिकारियों सेक्टर पदाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर मतदान दिवस एवं मतदान के बाद किये जाने वाले विभिन्न आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराने का कार्य किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री जमुआर द्वारा निर्वाचन कार्यों की सभी जिम्मेवारियों का निष्पादन सही तरीके से करने हेतु निदेशित किया गया। सभी सेक्टर पदाधिकारी को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्ष तरीके से करने को कहा गया। मतदान केंद्रों पर मॉक पोल से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र की सारी जवाबदेही सेक्टर पदाधिकारी की होती है, अतः सक्रिय भूमिका में सचेत होकर निष्ठापूर्ण अपने आवंटित कार्यों को संपन्न करें।

पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र 76 एवं 77 (अंश) तथा 80 एवं 81 के डिस्पैच की विस्तृत जानकारी दी गई। P-1 तथा P+1, डिस्पैच/रिसीविंग आदि के बारे में आवश्यक जानकारियों से अवगत करायी गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री राय ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को ईवीएम मशीन को जमा करने, रिप्लेस करने आदि के बारे में जानकारी दी। जबकि सामान्य प्रेक्षक श्री आर०एन०आर०बी० चौधरी द्वारा द्वारा मतदान संबंधी सारी प्रक्रियाओं को निष्पक्ष कराने की बात कही गई। इसके अलावे EVM एवं VVPAT से जुड़ी तकनीकी जानकारी बैठक में दी गई। मतदान के दिन EVM एवं VVPAT को डिस्पैच सेंटर से लेने एवं मतदान के पश्चात इसे जमा कराने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुरूप हीं EVM एवं VVPAT को मतदान केंद्रों पर लाने एवं मतदान के पश्चात उसे जमा करने को लेकर निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान की तैयारी अब अंतिम चरण पर है इसलिए आप सभी पदाधिकारी एवं कर्मी मतदान से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें।

पिछले लोकसभा आम चुनाव की भांति ही गढ़वा जिले में विधानसभा आम चुनाव 2024 को पूर्ण पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की बात कही गई।

Related Posts

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026
गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
Jharkhand

गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती

February 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
  • गढ़वा में कल होगी मतगणना का महासंग्राम! 33 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट – उपायुक्त ने किया मतगणना स्थल का जायजा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सख्ती
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरायकेला पहुंचे, पूर्व CM चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के निधन पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – परिवार को ढांढस बंधाया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.