Thursday, May 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में PM-FME, PMEGP एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा – 30 लाभुकों को ₹235.63 लाख का भुगतान, लंबित आवेदनों को शीघ्र निपटाने का आदेश

April 10, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उद्योग योजनाओं की समीक्षा बैठक: बैंकों को सख्त निर्देश – अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति दें, खराब प्रदर्शन वाले बैंकों पर जताई नाराजगी
Share on FacebookShare on Twitter
  • उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित
  • बैंकों को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक आवेदनों की स्वीकृति देने का निर्देश
  • खराब प्रगति वाले बैंकों पर जताई नाराजगी, अगले बैठक तक प्रदर्शन सुधारने का निर्देश

गढ़वा। उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिला उद्योग केंद्र द्वारा योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त एवं अग्रसारित आवेदनों, ऋण स्वीकृति, भुगतान की स्थिति, बैंक शाखाओं में लंबित मामलों, मार्जिन मनी सब्सिडी एवं भौतिक सत्यापन से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की गई।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (वर्ष 2025-26) के अंतर्गत निर्धारित 120 के लक्ष्य के विरुद्ध 132 आवेदन अग्रसारित किए गए। इनमें से 30 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किए गए, जबकि 25 लाभुकों को ₹235.63 लाख की राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 42 आवेदन बैंकों द्वारा अस्वीकृत किए गए तथा 30 आवेदन विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित हैं।

इसी प्रकार, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के अंतर्गत कुल 5207 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 190 आवेदन ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित हैं। जिला स्तर पर स्टेज-2 में 5017 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3774 आवेदन स्टेज-3 के लिए अनुशंसित किए गए हैं। वर्तमान में 79 आवेदन जिला स्तर पर जांचाधीन हैं तथा 1164 आवेदन अस्वीकृत किए जा चुके हैं।

समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों पर नाराजगी व्यक्त की तथा उन्हें अगले बैठक तक अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि आवेदन अस्वीकृत करने से पूर्व योजनाओं के प्रावधानों का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करें, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

साथ ही, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन एवं पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया गया। सभी DRP को निर्देशित किया गया कि वे गुणवत्तापूर्ण आवेदनों को समय पर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण करें, जिससे जिले को प्राप्त लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र पलामू/गढ़वा, अग्रणी बैंक प्रबंधक (भारतीय स्टेट बैंक), जिला प्रोग्राम मैनेजर (JSLPS), DRP गढ़वा सदर, प्रबंधक DIC, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक
Jharkhand

सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक

May 20, 2026
ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

May 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा! गढ़वा में कैटरिंग और दुकानदारों को मिला ‘खाद्य सुरक्षा’ का कड़ा पाठ; अखबार-प्लास्टिक पैकिंग और कार्बाइड फलों पर पूर्ण रोक
  • ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.