Monday, May 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चुनाव क्विज 2024: रांची विश्वविद्यालय में चुनाव क्विज 2024 का आयोजन, युवाओं ने दिखाया मतदान के प्रति जोश

रांची विश्वविद्यालय में चुनाव क्विज 2024 के फाइनल प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार वितरण के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान की महत्ता पर जोर दिया

October 24, 2024
in Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

चुनाव क्विज 2024 की विजेता बनीं चाईबासा की अलीशा निषाद

राज्य के सभी मतदाताओं के बीच कराया गया था चुनाव क्विज 2024

मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करें– के. रवि कुमार।

===================
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक मतदाता अवश्य मतदान करें। मतदान को लोकतंत्र के त्योहार के रूप में मनाया जाना है। खुद तो मतदान करना ही है, अपने पूरे परिवार, आस पड़ोस, दोस्तों, परिजनों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। वह गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में चुनाव क्विज 2024 के फाइनल प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।

श्री कुमार ने कहा कि प्रायः देखा गया है कि ग्रामीण वोटर शहरी वोटर से अधिक सजग होकर मतदान में भाग लेते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार के मतदान में सभी पोलिंग पर्सनल को मतदान कराने के लिए कम से कम मतदाताओं को कतार में रहना पड़े, इस हेतु क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की भी ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव क्विज 2024 से युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति ज्ञानवर्धन का प्रयास किया गया है।

विदित हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय झारखंड द्वारा स्टैट्स इंडिया के सहयोग से चुनाव क्विज 2024 का आयोजन 2 अक्टूबर को कराया गया था, जिसमें राज्य के सभी जिलों से एक-एक प्रतिभागी को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित परीक्षा से चयनित किया गया था। इन चयनित प्रतिभागियों के बीच गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में अलग-अलग राउंड की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें निर्णायक के रूप में श्री सूरज कुमार, निबंधक सहयोग समितियां झारखंड, श्री शशि रंजन ,राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान एवं श्रीमती गोपिका आनंद राज्य स्टेट आइकॉन पीडब्ल्यूडी शामिल थीं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पश्चिमी सिंहभूम ,चाईबासा की अलीशा निषाद रहीं जिन्हें 50 हजार रुपए की राशि, द्वितीय स्थान पर रहे गोड्डा के नरेश प्रसाद यादव को 30 हजार रुपए की राशि एवं तृतीय स्थान पर रहे खूंटी के चंदन कुमार को 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से दिया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, श्री संदीप सिंह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय एवं रांची जिला निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
Jharkhand

श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।

May 3, 2026
सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
Jharkhand

सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।

May 3, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

May 3, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • श्री शिवाला सेवा समिति ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट; 5 मई से सुकुरहुटू में शुरू होगा आध्यात्मिक महासंगम।
  • सांसद सुखदेव भगत के पुत्र के रिसेप्शन में जुटे दिग्गज; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने दीं शुभकामनाएं।
  • गढ़वा में जनसुनवाई में भारी भीड़! 40 साल पुरानी भूमि कब्जे, राशन कार्ड और फर्जी शौचालय निर्माण की शिकायतें आईं सामने

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.