Sunday, September 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांचीः चुनाव सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्देश: 20 नवंबर को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित

सभी प्रत्याशियों को 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक काउंटिंग एजेंट के लिए आवेदन देने का निर्देश, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती और लाइव निगरानी की व्यवस्था।

November 19, 2024
in Jharkhand, Top News
रांचीः चुनाव सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण निर्देश: 20 नवंबर को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है। इस साइलेंट पीरियड में प्रचार कार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतदान वाले क्षेत्र में चुनाव प्रचार आदि के लिए बाहर से गए राजनीतिक नेता, कार्यकर्ता को वह जगह तत्काल छोड़ देना है। वे ही वहां रह सकेंगे, जो उस क्षेत्र के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्पष्ट गाइडलाइन है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहेगा। इसे लेकर जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे। बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई होगी। इसमें बीमारी की हालत में छूट के लिए मेडिकल बोर्ड के परीक्षण के परिणाम के आधार पर निर्णय होगा। वह सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी 20 नवंबर की शाम पांच बजे तक काउंटिंग एजेंट के लिए आवेदन दे दें। उसके बाद के आवेदनों पर विचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। साथ ही हर मतदान केंद्र की लाइव निगरानी के लिए मतदान केंद्र के भीतर और बाहर दो कैमरे लगाये गए हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से इसकी सतत निगरानी जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय तक से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि 38 विधानसभा सीटों पर कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जामताड़ा के मिहिजाम स्थित स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम के मतदाताओं के सुगम मतदान के लिए स्नेहपुर सामुदायिक भवन, हांसीपहाड़ी में सहायक मतदान केंद्र का निर्माण किया गया है। यहां कुष्ठ पीड़ित कुल 57 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर अपना कैंप लगाना है। कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है। वहां से वे मतदाताओं को सादे कागज पर उनका सीरियल नंबर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदान की निजता अनिवार्य है। इस स्थिति में मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाना, फोटो लेना, वीडियो बनाना अवैध है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सजा का भी प्रावधान है।

Related Posts

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
Jharkhand

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’

September 26, 2026
कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
Jharkhand

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

September 26, 2026
नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’
Jharkhand

नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

September 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
  • कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
  • नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.