Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला में चयनित ग्यारह हज़ार आठ सौ पचास युवाओं को मिला ऑफर लेटर

September 11, 2023
in Jharkhand
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय रोजगार मेला में चयनित ग्यारह हज़ार आठ सौ पचास युवाओं को मिला ऑफर लेटर
Share on FacebookShare on Twitter
हजारीबाग के  विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रमण्डलीय रोजगार मेला -सह- ऑफर लेटर वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
संसदीय कार्य – सह- ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार तमाम चुनौतियों के बीच राज्य को मजबूती देने का काम कर रही है । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई ऐसे  फैसले और निर्णय लिए हैं जो जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।  राज्य  तरक्की के मार्ग पर तेजी से अग्रसर है। हमारी सरकार ने हर वर्ग और हर तबके के लिए योजनाएं शुरू की है। अब आपको योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है, बल्कि  सरकारी अधिकारी आपके दरवाजे पर जाकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं और योजनाओं से जोड़ रहे हैं।
 युवाओं का बना रहे हुनरमंद, उपलब्ध करा रहे रोजगार 
 ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण, राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार से जुड़ने के नये अवसर दे रहा है। सीएमईजीपी से स्वरोजगार के लिए ऋण पाकर युवा व्यवसाय कर रहे हैं। बिरसा हरित ग्राम से सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण की बेहतरी एवं लोागों को सम्पति का मालिक बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों, निर्णयों से जनक्लयाणकारी योजनाओं, उपलब्धयों को गिनाते हुए कहा कि दो वर्षों से पीएम आवास के लिए राज्य सरकार को पैसा नहीं मिल रहा है। साथ ही अबुआ आवास से वंचितों को तीन कमरे का आवास योजना शुरू किया जा रहा है। अबुआ आवास योजना के तहत सात से आठ लाख लोगों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
 युवाओं को अपने ही घर में रोजगार देने का प्रयास 
श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज 11500 युवक युवतियों को प्रमण्डलीय रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के लिए चयनित किए गए हैं, उन्हें आज ऑफर लेटर मिल रहा है। आप सभी को अच्छे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण से शत प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकार तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इसके अलावे असंगठित क्षेत्र के लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए घर में ही रोजगार की व्यवस्था सरकार ने किया है। प्रशिक्षण प्राप्त 40 हजार कुशल युवक-युवतियों को रोजगार दिया जा चुका है। सरकार के निर्णय ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुखी रही है। साथ ही समाज के सभी वर्ग, समाज एवं परिवार की उन्नति तरक्की के लिए सरकार काम कर रही है।
 कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है 
इस अवसर पर गाण्डेय विधायक सरफराज अहमद ने कहा कि हर तबके के लिए राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार रकी संवदेशनशलीता से राज्य की तरक्की के लिए प्रयत्नशील है। वहीं बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि गठबंधन की सरकार संवेदनशीलता के साथ-साथ ऐतिहासिक निर्णय मील का पत्थर साबित रहा है। सर्वजन पेंशन से सभी वृद्धों को पेंशन देने का काम किया है । हर वर्ग के लिए सरकार कार्य कर रही है। शिक्षा के बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, डिग्री और नर्सिंग, कौशल प्रशिक्षण से शिक्षा-रोजगार के द्वार खुले हैं। साथ ही नई नियुक्तियांे से युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। मौके पर उन्होंने कहा कि विस्थापन की समस्या का समाधान और निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण के नियम को  कड़ाई से लागू करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं।
मौके पर बरही विधायक उमा शंकर अकेला ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही रोजगार में स्थानीयता के लिए कड़ाई से पालन करने, होमगार्ड की परीक्षाफल को पुनः प्रकाशित करने तथा आत्मनिर्भरता के लिए रोजगार के और नये अवसर पर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.