Desk. डिब्रूगढ़ जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। इस विमान में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बीजेपी के दो विधायक सहित 150 से अधिक यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लैंडिंग के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन विमान की जांच में जुट गया है।
जब पायलट ने विमान के इंजन में खराबी की घोषणा की तो फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया। फ्लाइट को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल की ओर मोड़ दिया गया और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।










