Thursday, March 12, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

कर्नाटक चुनाव में ‘जहरीले सांप’ के बाद ‘विषकन्या’ की एंट्री, खड़गे के बाद बीजेपी विधायक ने दिया विवादित बयान

बीजेपी विधायक बासनगोड़ा ने सोनिया गांधी को कहा विषकन्या

April 28, 2023
in National, Top News
karnataka
Share on FacebookShare on Twitter

Karnataka Elections 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है। सभी पार्टियां सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इसी बीच नेताओं की बदजुबानी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए उन्हें जहरीले सांप की तरह बताया था। अब बीजेपी विधायक खड़गे पर पलटवार करते हुए बदजुबानी में एक कदम और आगे निकल गए। बीजेपी विधायक ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बता दिया।

बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कोप्पल में एक जनसभा के दौरान सोनिया गांधी को ‘विषकन्या’ बताया। बासनगौड़ा ने कहा, ”पूरी दुनिया ने मोदी को माना। अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाया और मोदी का स्वागत किया।”

विधायक बासनगौड़ा ने खड़गे के बयान पर किया पलटवार

बासनगौड़ा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ”अब वे (खड़गे) उनकी (पीएम मोदी की) तुलना कोबरा सांप से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे। लेकिन जिस पार्टी में आप (खड़गे) नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के साथ उनके एजेंट के रूप में काम किया।”

खड़गे ने पीएम मोदी को बताया था जहरीला सांप

इससे पहले गुरुवार को एक जनसभा के दौरान खड़गे ने कहा था, मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जाएंगे। आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे। आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जाएंगे।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने बयान पर दी सफाई

बीजेपी मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर निशाना साध रही है। उधर, विवाद बढ़ते देख खड़गे ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा, BJP की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण, गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी है। मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की। मैंने उनके (पीएम मोदी) बारे में यह बात नहीं की। मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता। मेरे कहने का मतलब है कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, अगर आप चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.