रांची : रांची पुलिस ने टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के आनन्द नगर में पूर्व रेंजर रुद्र नरायण के यहां हुए डैकती कांड का खुलासा कर लिया है। इस डैकती को बिहार के एक गैंग ने अंजाम दिया था। रांची पुलिस ने बिहार पुलिस की सहायता से कांड में शामिल 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 24 लाख नगद, देशी कट्टा, पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पूरे मामले की जानकारी रांची एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया।