Wednesday, September 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Entertainment

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नीतिन देसाई ने की आत्महत्या, अपने ही ND स्टूडियो में लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव, कईयों ने जताया शोक

August 2, 2023
in Entertainment, National, Top News
मशहूर आर्ट डायरेक्टर नीतिन देसाई ने की आत्महत्या, अपने ही ND स्टूडियो में लगाई फांसी, पंखे से लटका मिला शव, कईयों ने जताया शोक
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : मनोरंजन जगत से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर और 4 नेशनल अवॉर्ड विनर नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। मामले की शुरुआती जांच में सामने आ आया है कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे। इस खबर ने बॉलीवुड के झकझोर कर रख दिया है। वहीं किस बात को लेकर वह परेशान थे, ये पता नहीं चल सकता है।

नितिन देसाई ने की सुसाइड

डिप्रेशन के चलते मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया है। अपने यूनिक डिजाइन के लिए मशहूर नितिन की मौत की खबर सुनकर इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। इस बात का पता नहीं चल सका है कि वह क्यों परेशान थे। नितिन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्ट डायरेक्टर ने अपने ही एनडी स्टूडियो में फांसी लगा ली। उनका शव पंखे से लटा मिला।

58 साल में दुनिया को कहा अलविदा

58 साल के डायरेक्टर का पूरा नाम नितिन चंद्रकांत देसाई था। उन्होंने केवल प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में काम नहीं किया है, बल्कि कई फिल्मों में एक्टिंग भी की और डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया था। उन्होंने बतौर एक्टर ‘हम सब एक हैं’।

कई फिलम मेकर्स के साथ किया काम

अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सिनेमा की दुनिया में उनका योगदान शानदार रहा है।

नितिन देसाई की मौत से सदमे में हैं कई सितारे

नितिन देसाई की मौत से फैंस और सेलेब्स को गहरा सदमा लगा है। हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। आशुतोष गोवारिकर भी नितिन की मौत से सदमे में हैं। उन्होंने नितिन की मौत पर दुख जताते हुए लिखा- शॉक्ड हूं, मेरे पास शब्द नहीं हैं। एनडी स्टूडियो जा रहा हूं। परिणीति चोपड़ा ने कहा कि उनके जाने से मेरा दिल टूट गया। नितिन सर को हमेशा याद करेंगे। हेमा मालिनी, नील नितिन मुकेश, रितेश देसमुख सहित कई बॉलीवुड स्लेब्स ने शोक जताया।

एनडी स्टूडियो में की खुदकुशी

नितिन देसाई अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए। मिली जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई ने सुबह 4:30 बजे एन डी स्टूडियो में फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नितिन देसाई कल रात 10 बजे अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह काफी देर तक वो बाहर नहीं आए। तभी उनके बॉडीगार्ड और दूसरे लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा किसी ने खोला नहीं। खिड़की से जब देखा गया तो नितिन देसाई का शव पंखे से लटका हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को उतारा है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इन फिल्मों में दिखाया अपना हुनर

नितिन ने आर्ट डायरेक्टर के रूप में साल 1989 करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘परिंदा’, ‘आ गले लग जा’, ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘विजेता’, ‘दिलजले’, ‘माचिस’, ‘लगान’, ‘इश्क’, ‘जंग’, ‘मिशन कश्मीर’, ‘वन 2 का 4’, ‘राजू चाचा’, ‘मुन्नाभाई MBBS’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘दोस्ताना’, ‘गॉड तुस्सी ग्रेट हो’, ‘देवदास’, ‘द लीजेंड ऑफ भगत सिंह’, ‘पानीपत’ से लेकर ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपना हुनर दिखाया था।

4 बार मिला नेशनल अवॉर्ड

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ड आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड भी मिला था।

इन फिल्मों के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

  • डा. बाबा साहेब अंबेडकर (1999)
  • हम दिल दे चुके सनम ( 2000)
  • लगान ( 2002)
  • देवदास ( 2003)

इन फिल्मों के लिए मिला फिल्मफेयर बेस्ड डायरेक्शन अवॉर्ड

  • 1942: अ लव स्टोरी ( 1995)
  • खामोशी ( 1997)
  • देवदास (2003)

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’

September 29, 2026
रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
Jharkhand

रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार

September 28, 2026
नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल
Jharkhand

नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

September 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में DC पशुपति नाथ मिश्रा की कड़क क्लास! विकास योजनाओं पर ढिलाई बरतने वाले अफसरों पर बरसे; कहा— ‘काम में सुधार लाएं वरना होगी सीधी कार्रवाई’
  • रांची बनेगा देश का नया टेक-हब! CM हेमंत सोरेन की बड़ी पहल; 2029 तक खुलेगा हाई-टेक IT Park, सृजित होंगे 75 हजार रोजगार
  • नकली और मिलावटी पनीर बेचने वालों की खैर नहीं! गढ़वा सदर के नामी रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; लिए गए सैंपल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.