Sunday, May 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”

लोहरदगा के नए डीडीसी बने राज महेश्वरम और गृह विभाग के उपसचिव पद पर प्रोन्नत हुए सुशील कुमार राय; उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर किया विदा, कलेक्ट्रेट के आला अधिकारी रहे मौजूद

May 31, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
Share on FacebookShare on Twitter
  • निवर्तमान अपर समाहर्ता एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी के स्थानांतरण पर गरिमामय विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित
  • उपायुक्त ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाएं

**************************************

गढ़वा। दिनांक 30 मई 2026 को समाहरणालय सभागार में आज निवर्तमान अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम तथा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशील कुमार राय के स्थानांतरण के अवसर पर भावपूर्ण विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के दीर्घ, अनुकरणीय एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि श्री राज महेश्वरम एवं श्री सुशील कुमार राय ने अपने सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। उनके कार्य एवं व्यवहार प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है, किंतु सेवाकाल में किए गए कार्य, व्यवहार और जनहित के प्रति समर्पण व्यक्ति को सदैव स्मरणीय बना देते हैं। उन्होंने श्री राज महेश्वरम को लोहरदगा उप विकास आयुक्त तथा श्री सुशील कुमार राय को उपसचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची के पद पर पदोन्नति एवं नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री देवानंद राम ने भी दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ किया। उनका कार्यशैली सदैव सहयोगात्मक एवं सकारात्मक रही, जिससे कार्यालयी कार्यों का संचालन सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संपन्न होता रहा। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का अनुभव, मार्गदर्शन एवं कार्यसंस्कृति भविष्य में भी प्रशासनिक व्यवस्था के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशील कुमार राय ने अपने कार्यकाल में प्रशासनिक दक्षता, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट परिचय दिया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्य करने का तरीका सदैव प्रेरणादायी रहा और उनके मार्गदर्शन में प्रशासनिक कार्यों का निष्पादन सहज एवं प्रभावी रूप से संपन्न होता रहा। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था का सामान्य हिस्सा है, किंतु अपने कार्य और व्यवहार से जो छाप दोनों अधिकारियों ने छोड़ी है, वह लंबे समय तक स्मरणीय रहेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि श्री राज महेश्वरम एवं श्री सुशील कुमार राय ने प्रशासनिक सेवा में अनुशासन, समर्पण एवं सहयोग की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का व्यवहार सदैव सरल, सौहार्दपूर्ण एवं कर्मठता से परिपूर्ण रहा, जिससे सहकर्मियों को कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती रही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारियों में भी दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता एवं अनुभव से प्रशासनिक सेवा को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।

अपने संबोधन में अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम ने कहा कि जीवन के प्रत्येक कर्मक्षेत्र में निरंतर संघर्ष, ईमानदारी और सकारात्मक सोच सफलता की आधारशिला होती है। व्यक्ति एवं कार्यालय की पहचान उसके कार्यों और दायित्वों के प्रति समर्पण से बनती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने विनम्र भाव से कहा कि यदि कार्य के दौरान उनकी किसी बात या व्यवहार से किसी की भावना आहत हुई हो तो वे क्षमाप्रार्थी हैं।

वहीं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुशील कुमार राय ने अपने संबोधन में कहा कि जिन-जिन कार्यालयों के प्रभार में उन्हें कार्य करने का अवसर मिला, वहां के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग सदैव प्रेरणादायी एवं सराहनीय रहा। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने आगे कहा कि टीमवर्क, आपसी विश्वास और समन्वय किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे बड़ी शक्ति होती है। गढ़वा में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और सम्मान को वे सदैव स्मरण रखेंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सकारात्मक सोच, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आग्रह किया तथा विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन आगे भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे कोषागार पदाधिकारी श्री प्रशांत मिंज, कार्यपालक दंडाधिकारी मोटर वाहन निरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। समारोह आत्मीय वातावरण एवं सम्मानपूर्ण भावनाओं के साथ संपन्न हुआ।

 

Related Posts

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
Jharkhand

पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप

May 31, 2026
गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026
मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”
Jharkhand

मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”

May 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू कमिश्नर का ‘महा-एक्शन’: अस्पताल में तड़प रहा था बच्चा, गायब थे डॉक्टर; भड़कीं आयुक्त कुमूद सहाय ने रोका सबका वेतन, रमना ब्लॉक में भी काटा हड़कंप
  • गढ़वा समाहरणालय में छलके आंसू, याद आया ‘कर्तव्यनिष्ठ’ कार्यकाल! ADC राज महेश्वरम और डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर सुशील राय को मिली भावपूर्ण विदाई; DC बोले— “आने वाली पीढ़ियों के प्रेरणास्रोत हैं दोनों अफसर”
  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.