रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग के कोल स्टॉक में भीषण आग लगी हुई है। आग लगने से आसपास के सटे दर्जनों घरों का तापमान बढ़ गया। वहीं इस आग में सैंकड़ों टन कोयला जलकर राख हो गया।
बताते चलें कि लोग अपने आशियाने को छोड़ बेसहारा होने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है पिछले कई दिनों से भुरकुंडा रेलवे कोयला साइडिंग में भीषण आग लगी है। जिस कारण हम सभी के घर का दिवार आग के जैसा तप रहा है। पीने और नहाने का पानी गर्म हो गया है। पूरे मामले पर भुक्तभोगियों ने समस्या का समाधान के लिए गुहार लगाई है।










