Monday, February 16, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

जदयू सांसद के रिश्तेदार को मिले ठेका को लेकर बिहार में जमकर हो रहा बवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

June 20, 2023
in Bihar, Top News
patna high court
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : बिहार में एंबुलेंस सेवा संचालन के ठेका के मामले में जमकर बवाल हो रहा है। 31 मई को प्रदेश में 102 आपात सेवा के तहत चलने वाली 2125 एंबुलेंस को चलाने का ठेका जिस कंपनी को दिया गया वह जेडीयू के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के रिश्तेदारों की है। ये ठेका 1600 करोड़ रुपये का है। आरोप है कि सांसद के रिश्तेदारों को ये ठेका दिए जाने के लिए नियमों में बदलाव किए गए और दस्तावेज भी लीक किए गए। एंबुलेंस का ठेका पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड (पीडीपीएल) को दिया गया है। सरकार की इस योजना के तहत एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को अस्पताल पहुंचाती है और इसके बदले में मरीजों से कोई फीस नहीं ली जाती है। आज इस मामले में पटना हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

एंबुलेंस चलाने के लिए दूसरी बार मिला ठेका

दरअसल इस कंपनी को बिहार में एंबुलेंस चलाने के लिए दूसरी बार ठेका मिला है। इस बार ठेके लिए पीडीपीएल ने अकेले ही दावेदारी की थी। कंपनी के खिलाफ अनियमितता के आरोप लगे हैं। पहली बार 2017 में जब पीडीपीएल को ये ठेका मिला था तब उसके साथ एक और कंपनी ‘सम्मान फाउंडेशन’ सहयोगी थी। दोनों कंपनियों को एक कंसोर्टियम (सह-व्यवस्था) के तहत 625 एंबुलेंस चलाने का साझा ठेका मिला था। बिहार में 2017 में एनडीए की सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय बीजेपी के पास था। मंगल पांडेय मंत्री थे। अभी महागठबंधन सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है।

पीडीपीएल और सम्मान की सेवाओं पर उठ रहे सवाल

इस खबर से जुड़ा हुआ ताज़ा मामला द इंडियन एक्स्प्रेस की एक रिपोर्ट के बाद सामने आया है। जिसके मुताबिक बिहार में जनता दल यूनाइटेड के एक सांसद के बेटे को अदालत की चेतावनी के बावजूद 1600 करोड़ रुपये का ऐम्बुलेंस का ठेका दिया गया। जिस कंपनी को यह अगले पांच साल के लिए यह ठेका दिया गया है, वह पहले से ही सवालों के घेरे में रही है।

अब पटना हाईकोर्ट पहुंचा है मामला

‘सम्मान फाउंडेशन’ ने पीडीपीएल के खिलाफ पटना हाईकोर्ट का रुख किया था। मामला कोर्ट में लंबित है। इस मामले में आज सुनवाई होनी है। शिकायतकर्ता के वकील निर्भय प्रशांत ने कहा कि पीडीपीएल न तो टर्नओवर और न ही अनुभव के मानदंड को पूरा कर रही है। जैसे तैसे करके टेंडर प्रक्रिया में शामिल कर टेंडर दे दिया गया।

वकील निर्भय प्रशांत ने कहा कि एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या 40 कर दी गई और कॉल सेंटर में सीटों की संख्या 50 कर दी गई। नियम के अनुसार अगर कोई कंपनी अकेले ही बोली लगा रही है तो उसके पास पिछले तीन सालों के दौरान कम से कम 750 एंबुलेंस को चलाने का अनुभव, 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और कम से कम 75 सीटों वाला कॉल सेंटर होना चाहिए। शिकायतकर्ता के वकील के अनुसार पीडीपीएल मानदंड को पूरा नहीं करती है।

Related Posts

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
Jharkhand

23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!

February 15, 2026
बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!
Jharkhand

बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!

February 15, 2026
हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!
Jharkhand

हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!

February 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • 23 फरवरी को गढ़वा में होगा महापर्व! तीनों नगर निकायों में मतदान, पूरे दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित – उपायुक्त ने मतदाताओं से की उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील!
  • बम बम भोले! महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की भगवान भोलेनाथ की पूजा – राज्य की प्रगति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी!
  • हाथी हमलों पर मुख्यमंत्री का सख्त रुख! एक भी इंसानी जान नहीं जाएगी – 12 दिनों में मुआवजा, ग्रामीणों को एलीफेंट रेस्क्यू ट्रेनिंग, 6 कुनकी हाथी मंगाए जाएंगे!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.