Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत दर्ज की

January 15, 2024
in Jharkhand, Sports, Top News
एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत दर्ज की
Share on FacebookShare on Twitter

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर: भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला हॉकी टीम को यहां झारखंड स्थित रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में जारी एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर-2024 के अपने दूसरे पूल-बी मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली।

भारत के लिए संगीता कुमारी (1), उदिता (12) और ब्यूटी डुंगडुंग (14) ने गोल किए जबकि न्यूजीलैंड के लिए एकमात्र गोल मेगन हल (9) ने किया।

 

गोल करके शानदार शुरुआत की

अपने पहले मैच में शनिवार को अमेरिका के खिलाफ 0-1 की निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के शुरुआती मिनट में गोल करके शानदार शुरुआत की। नेहा ने सर्कल में सलीमा टेटे के लिए शॉट सेट किया और सिमडेगा की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संगीता कुमारी ने इसे शानदार फिनिशिंग टच दे दिया। हालांकि अगले ही मिनट में न्यूजीलैंड को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिल गया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। इस बीच, भारत ने धैर्यपूर्वक अपने खेल को आगे बढ़ाया और न्यूजीलैंड की डिफेंस को कमजोर कर दिया।

पेनल्टी कॉर्नर मिला

दोनों टीमों को अगले मिनटों में फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन इस बार न्यूजीलैंड को सफलता मिली और मेगन हल ने 9वें मिनट में गोल करके न्यूजीलैंड को मुकाबले में बराबरी दिला दी। इसके चार मिनट बाद ही लालरेमसियामी ने सर्कल में अच्छा प्रदर्शन करके भारत को फिर से पेनल्टी कॉर्नर दिला दिया।

इस बार बर्थडे गर्ल उदिता ने एक तेज-तर्रार शॉट के साथ इस पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत ने पहले क्वार्टर में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 14वें मिनट में अपनी बढ़त 3-1 कर ली, जब झारखंड की दो खिलाड़ियों-सलीमा की मदद से ब्यूटी डुंगडुंग ने मेजबान टीम के लिए तीसरा गोल करने का काम किया।

स्पीड थोड़ी धीमी हो गई

3-1 की शानदार बढ़त ने भारत को दूसरे क्वार्टर में आरामदायक स्थिति में ला दिया। हालांकि इस क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और पहले 15 मिनट की तेज गति के बाद टीम की स्पीड थोड़ी धीमी हो गई।

लेकिन ब्यूटी, सलीमा और दीपिका ने जोरदार शानदार दिखाकर खचाखच भरे घरेलू दर्शकों को सीटों पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया।

नई रणनीति और जोश

न्यूजीलैंड की टीम फिर मुकाबले में नई रणनीति और जोश के साथ उतरी। कीवी टीम को इस क्वार्टर में कुछ पेनल्टी कॉर्नर जरूर मिले,वे भारत की डिफेंस में सेंध नहीं लगा पाई। भारतीय कप्तान सविता ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर न्यूजीलैंड को स्कोर करने से रोके रखा और कुछ शानदार बचाव किए।

इसके बाद निशा भी शानदार खेल दिखाया। इसके बाद भारत ने भी अगले मिनटों में कुछ मौके बनाए लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी।

भारत ने बढ़त को बनाए रखा

भारत ने अपने मजबूत डिफेंस के दम 3-1 की बढ़त को बनाए रखा। मेजबान टीम ने न्यूजीलैंड की लगभग सभी शॉट को विफल कर दिया। हालांकि मैच के अंतिम मिनटों में न्यूजीलैंड ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन भारत ने धैर्य बनाए रखते हुए इस मैच से तीन अंक हासिल किए। भारत को अब अपना अगला मुकाबला 16 जनवरी को इटली के खिलाफ खेलना है।

अमेरिका ने इटली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल की दहलीज पर

इससे पहले, अमेरिका ने इटली को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल की दहलीज पर पहुंच गई। अमेरिका के लिए एशले सेसा ने 20वें मिनट में और एशले होफमैन ने 48वें में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागे।

दूसरी हार के बाद इटली की टीम ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गई। अमेरिका को अपना अगला मुकाबला मंगलवार को न्यूजीलैंड से जबकि इटली को भारत से खेलना है।

वहीं, एक अन्य मैच में जापान ने जर्मनी को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। जर्मनी के लिए लिसा नोल्टे ने 30वें मिनट में मैदानी गोल जबकि जापान के लिए मियू हासेगावा ने 45वें मिनट में गोल दागे। जापान की टीम अब मंगलवार को चिली से जबकि जर्मनी की टीम चेकिया से भिड़ेगी।

चिली ने चेकिया को 6-0 से एकतरफा अंदाज में धो दिया

दिन के एक अन्य मैच में चिली ने चेकिया को 6-0 से एकतरफा अंदाज में धो दिया। इस जीत के बाद चिली ने ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। वहीं, लगातार दो हार के बाद चेकिया की टीम ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गई। चिली के लिए उरोज ने 36वें और 47वें मिनट में, कॉन्सुएलो डी लास हेरास ने 13वें, कैमिला कैरम ने 38वें, एंटोनियो मोरालेस ऑर्चर्ड ने 44वें और मारिया माल्डोनाडो ने 58वें मिनट में गोल किए। मंगलवार को चिली का सामना जापान से जबकि चेकिया के सामने जर्मनी की चुनौती होगी।

लाइव प्रसारण किया जाएगा

एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के मुकाबलों का स्पोर्ट्स 18 और जियो सिनेमा पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Related Posts

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 28, 2026
जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
Jharkhand

जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस

July 28, 2026
जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख
Jharkhand

जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

July 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का बड़ा मील का पत्थर! 100% गणना प्रपत्रों का वितरण और डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • जमशेदपुर में खुलेगा वर्ल्ड क्लास ड्राइविंग इंस्टीट्यूट! CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में सरकार और टाटा मोटर्स का बड़ा MoU; 10 हजार को मिले लाइसेंस
  • जनता के दरबार में सीधे एक्शन में उपायुक्त! बिजली, पेंशन और आधार केंद्र की मनमानी पर गढ़वा DC का सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.