US mass shooting in Washington DC: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रहीं। यहां अब राजधानी वाशिंगटन डीसी (Washington DC) में बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई है। हमलावर ने वाशिंगटन के दक्षिण-पूर्व उपनगर में कई लोगों को निशाना बनाया है। पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है।
सशस्त्र संदिग्ध की तलाश
रावलर्ट्स के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर कम से कम सात लोगों को गोली मारने की पुष्टि हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अधिकारी एक संभावित सशस्त्र संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर एक भारतीय युवा था, जो एक काली होंडा कार में सवार होकर आया था।
सामूहिक गोलीबारी में एक दर्जन से ज्यादा मौतें
पिछले एक सप्ताह में अमेरिका सामूहिक गोलीबारी में एक दर्जन से अधिक की मौतें हो चुकी हैं। गोलीबारी की घटनाएं विशेष रूप से, अमेरिका के डेडविले व अलबामा में हुईं। जहां एक टीनेजर की जन्मदिन की पार्टी में कई बच्चों को गोली मारी गई थी। उसके पांच दिन बाद एक हाई स्कूल में फुटबॉल प्लेपयर सहित कम से कम चार की मौत हो गई और, दो दर्जन से अधिक घायल हो गये।
बहन की जन्मदिन की पार्टी में भी चलीं गोलियां
पुलिस के मुताबिक, फुटबॉल प्लेलयर अपनी बहन का 16वां जन्मदिन मना रहा था। डेडविल शहर के एक डांस स्टूडियो में शनिवार रात गोलीबारी हुई। इसके दो दिन बाद, अमेरिका में एक घर में कम से कम चार लोगों को गोली मार दी गई। हालिया गोलीबारी सामूहिक हत्याकांड के बाद सामने आई है, जिसमें नैशविले टेनेसी का एक क्रिश्चियन प्राइमरी स्कूहल भी शामिल है।