Wednesday, May 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, 130 साल बाद बनने वाला है विशेष योग !

April 30, 2023
in National, Top News
chandra grahan
Share on FacebookShare on Twitter

Lunar Eclipse 2023 : चंद्र ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व होता है। चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी आ जाती है। ऐसे में चंद्रमा पर अंधकार छा जाता है और चंद्र ग्रहण दिखाई पड़ता है। बुद्ध पूर्णिमा (Budhha Purnima) के दिन गौतम बुद्ध का जन्मोत्सव होता है। बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है और बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेषकर इस दिन को मनाते हैं। वैशाख पूर्णिमा इस वर्ष 5 मई के दिन है और इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा और साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) है। माना जा रहा है कि इस दिन 130 साल बाद विशेष योग बनने वाला है।

धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण

वैशाख पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। लेकिन, बुद्ध पूर्णिमा के दिन 130 साल बाद चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस विशेष दिन को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कहा जा रहा है। हालांकि, इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव बुद्ध पूर्णिमा पर नहीं माना जा रहा।

बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का आरंभ 4 मई रात 11 बजकर 34 मिनट पर हो जाएगा और अगले दिन 5 मई रात 11 बजकर 3 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन उदयातिथि पर चंद्रमा की पूजा का मुहूर्त 5 मई के दिन ही है।

चंद्र ग्रहण का समय

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और देर रात 1 बजे समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण को उपच्छाया ग्रहण कहा जा रहा है। चंद्रग्रहण के परमग्रास का समय 10 बजकर 53 मिनट पर है।

कहां से दिखेगा चंद्र ग्रहण

साल के पहले चंद्र ग्रहण को दुनियाभर के कुछ क्षेत्रों से देखा जा सकता है। यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है। इस ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा।

भारत में सूतक काल नहीं होगा मान्य

ग्रहण का सूतक काल वह समय होता है जिसमें ग्रहण लगता है। सूतक काल आमतौर पर ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। भारत से इस चंद्र ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा इस चलते भारत में सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Related Posts

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

May 20, 2026
सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”
Jharkhand

सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

May 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
  • सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.