Thursday, June 26, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Lifestyle

20 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर है 2 अशुभ योग का साया

April 18, 2023
in Lifestyle
surya grahan
Share on FacebookShare on Twitter

Surya Grahan 2023 Ashubh Yog: 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है। ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य ग्रहण दो बहुत अशुभ योगों के साए में लगेगा, जो कई राशियों के लिए चिंताजनक हो सकता है। आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के साथ पड़ने वाले ये अशुभ योग कौन से हैं और ये किन राशियों की परेशानी बढ़ाने वाले हैं

सूर्य ग्रहण पर 2 अशुभ योग

सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में पाप ग्रह राहु के साथ विराजमान रहेगा। इस राशि में सूर्य और राहु के अलावा बुध देव भी होंगे। दूसरा, मंगल बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि में होंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को मेष और बुध को मिथुन राशि का स्वामी माना गया है। इसलिए मंगल और बुध के एक दूसरे की राशि में होने से ग्रहण योग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन बन रहे ये दोनों ही योग बेहद अशुभ माने जा रहे हैं।

इन 3 राशियों की बढ़ेगी मुश्किल

मेष- सूर्य ग्रहण मेष राशि के लग्न भाव में लग रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान बन रहे ये दोनों अशुभ योग मेष राशि वालों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। सेहत को नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बने-बनाए काम रुक सकते हैं। व्यापार में एक गलत फैसला आपको बड़े नुकसान की तरफ धकेल सकता है। नौकरी में भी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

वृष- सूर्य ग्रहण के दौरान बन रहे अशुभ योग आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। घरेलू दिक्कतें बढ़ सकती हैं। यह अशुभ अवधि एक साथ कई मुसीबतों को दावत देने जैसी लग रही है। क्रोध और जल्दीबाजी में आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जो आपको बड़ी मुश्किल फंसा सकता है। धन का अभाव हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कन्या- सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि वालों को बहुत ही संभलकर रहना होगा। आपको भी एकसाथ कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई पुराना रोग उभरकर मुश्किल बढ़ा सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। ऑफिस में भी लोगों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। पद-प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होगा।

Related Posts

रामगढ़ के ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी. के बच्चों ने हस्तकला में दिखाई प्रतिभा, प्राचार्य विजयंत कुमार ने बढ़ाया हौसला।
Jharkhand

रामगढ़ के ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में नर्सरी, एल.के.जी., यू.के.जी. के बच्चों ने हस्तकला में दिखाई प्रतिभा, प्राचार्य विजयंत कुमार ने बढ़ाया हौसला।

May 10, 2025
मोटापे से जंग: रोटरी रांची का टॉक शो, डॉ. विनय ढनढनिया ने बताए स्वस्थ जीवन के राज!
Jharkhand

मोटापे से जंग: रोटरी रांची का टॉक शो, डॉ. विनय ढनढनिया ने बताए स्वस्थ जीवन के राज!

May 3, 2025
चैत्र पूर्णिमा 2025: साल की पहली और सबसे खास पूर्णिमा, हनुमान जयंती से दोगुना शुभ अवसर!
Lifestyle

चैत्र पूर्णिमा 2025: साल की पहली और सबसे खास पूर्णिमा, हनुमान जयंती से दोगुना शुभ अवसर!

April 10, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड पर मॉनसून का कहर! 96 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश, गुमला-सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट, सावधान रहें!
  • झारखंड की शान! CM हेमन्त सोरेन ने नई दिल्ली में नवनिर्मित झारखंड भवन का लिया जायजा, दिए ये खास निर्देश!
  • गढ़वा में वित्तीय सशक्तिकरण की बयार! 3 माह का विशेष संतृप्ति अभियान शुरू, हर घर को मिलेगी बैंकिंग सुविधा!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.