Sunday, March 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

11 हजार 988 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, 1 अगस्त तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

July 31, 2023
in Jharkhand
11 हजार 988 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट पेश, 1 अगस्त तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए 11 हजार 988 करोड़ का पहला अनुपूरक बजट वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पेश किया। इसके बाद स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सदन को मंगलवार 1 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया। अनुपूरक बजट पर मंगलवार से चर्चा होगी। इस बीच भाजपा के विधायकों ने स्थानीय नीति सहित अन्य मुद्दों पर वेल में आकर नारेबाजी की और धरना दिया। इसी हंगामे के बीच शून्यकाल और ध्यानाकर्षण की सूचनाएं ली गईं।

सदन में उठा मणिपुर का मुद्दा

मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि अभी मणिपुर का केवल कुछ वीडियो ही वायरल हुआ है। सड़कों पर बहनों भाइयों को गाजर मूली की तरह काटा जाता है, बहनों के साथ बलात्कार हो रहा है, बच्चियों को मोलेस्ट किया जा रहा है। ये बिलकुल एक्सेप्टेबल नहीं है। इन सब की जिम्मेदार मोदी सरकार है।

2024 में आ रही है इंडिया- इरफान अंसारी

वहीं विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि 2024 में इंडिया आ रही है और नरेंद्र मोदी गए काम से। हम बहनों को इंसाफ दिलाएंगे। राहुल बैक, इंडिया बैक, मोदी गॉन। जिसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से हंगामा होने लगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी।

झारखंड को बकाया राशि कब दे रही है केंद्र सरकार- प्रदीप यादव

इससे पहले सदन में विधायक प्रदीप यादव ने वित्त विभाग से केंद्र सरकार से राज्य के 35000 करोड़ बकाया राशि और केंद्र प्रायोजित योजनाओं की देय राशि की मांग को दोहराया और उनसे पूछना चाहा कि केंद्र सरकार से इस राशि की वसूली के लिए कोई ठोस कार्रवाई की गई है या नहीं, इसके जवाब में वित्त मंत्री रामेश्वर रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र से बातचीत चल रही है।

Related Posts

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
Jharkhand

रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा

March 28, 2026
झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश

March 26, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

March 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रामनवमी की पावन बेला में पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने तपोवन मंदिर में की विधिवत् पूजा
  • झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने गढ़वा का दौरा किया – विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा, मुआवजा भुगतान, सड़क निर्माण, मंडल डैम पुनर्वास और अवैध खनन पर सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – शोक संतप्त परिवार को संबल दिया

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.