कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की शनिवार रात को तबीयत खराब हो गई, इसके बाद उन्हें नई दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें हल्के बुखार के लक्षण थे, फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज उनकी कुछ जांचे होनी हैं. इसके बाद कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.
इससे पहले भी मार्च महीने में सोनिया की तबीयत बिगड़ी थी, हालांकि एक दिन बाद जारी की गई आधिकारिक सूचना में उन्हें पूरी तरह स्वस्थ बताया गया था.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी कुछ सालों से राजनीति में कुछ खास सक्रिय नजर नहीं आईं. लेकिन इंडिया गठबंधन बनने के बाद वे फिर से एक्टिव हो गई हैं. हाल ही में मुबंई में आयोजित हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया शामिल हुई थीं। इससे पहले बंगलूरू में हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में भी सोनिया गांधी मौजूद थीं.










