भाजपा पूरी तरह से 2024 लोकसभा की तैयारी में लगी है.पूरे राज्य में हर दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है.
राजनीति में उतरे पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह, थामा भाजपा का दामन ;झारखंड में सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी राजीव रंजन सिंह पूर्वाह्न 11 बजे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचें। इसके बाद वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा
इसी कड़ी अब संगठन को भी मजबूत करने में नेता लग गए है.संगठन मजबूती को धार देते हुए सैकड़ो लोगों का भाजपा की सदस्यता दिलाई है इसमें पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह के अलावा कई रिटायर्ड पुलिस कर्मी और अधिवक्ता ने भाजपा का दामन थामा है प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राजीव रंजन के भाजपा में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी .यह पार्टी देश और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी है .पार्टी गंगा की तरह साफ है संगठन में शामिल होने से पहले ही सभी ने एक लक्ष्य तय कर लिया है.IAS की नौकरी छोड़ बने सांसद सबसे पहले यशवंत सिन्हा झारखंड की राजनीति में आईएएस की नौकरी छोड़कर हजारीबाग से सांसद बने। इसके अलावा बीडी राम भी डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए और फिर वे बीजेपी से पलामू से सांसद बने।इसके अलावा कोल्हान के पूर्व डीआईजी लक्ष्मण सिंह ने भी भाजपा के लिए हाथ आजमाया था। वहीं जमशेदपुर के एसपी रह चुके डॉ. अजय कुमार जमशेदपुर से ही सांसद की गद्दी संभाल चुके हैं।
पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह का राजनीति में कदम
वही पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद अब जनता की सेवा के लिए राजनीति में कदम रखा है .उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी को साथ लेकर चलने का काम कर रही है उन्होंने बताया कि वह IPS रहते हुए झारखंड समेत कई राज्यों में सेवा दे चुके है अब अपने माटी का कर्ज चुकाने के लिए जनता के बीच जाएंगे
ये भी पढ़ें :- बंगाल: कूचबिहार में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक की कार पर हमला, टीएमसी समर्थकों पर लगा आरोप










