Thursday, July 10, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं, डॉक्टरों की टीम ने रिनपास भेजने की दी सलाह

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मंडल कारा प्रबंधन को लिखा पत्र

April 15, 2023
in Jharkhand
sanjeev singh
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में धनबाद मंडल कारा में बंद आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। एसएनएमएमसीएच की ओर से गठित 4 सदस्यीय मेडिकल टीम ने इसकी रिपोर्ट मंडल कारा प्रबंधन और जिला प्रशासन को सौंपी है। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें रिनपास व ऐसे दूसरे संस्थान में साइकेट्रिक के पास भेजने की सलाह दी है।

मेडिकल टीम में सर्जरी रोग विभाग के डॉ. एस के चौरसिया, मेडिसिन के डॉक्टर यूके ओझा, डॉक्टर बीसी बनर्जी और रेडियोलॉजी के हेड डॉक्टर अनिल कुमार शामिल हैं।

पूर्व विधायक संजीव सिंह को जा सकते हैं रांची

मेडिकल टीम ने इस बात की सलाह दी है कि पूर्व विधायक संजीव सिंह मानसिक अवसाद से ग्रसित हैं। इस वजह से उन्हें अनिद्रा की शिकायत है। वह अवसाद में रहते हैं। रांची के रिनपास में डॉक्टर से परामर्श लिया जा सकता है। शहीद निर्मल महतो लिरिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक भी साइकेट्रिक इस वक्त नहीं है। यही वजह है कि मानसिक रूप से संबंधित सलाह के लिए रांची जाना पड़ सकता है।

मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं पूर्व विधायक

इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मंडल कार्य प्रबंधन को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। पत्र में यह बताया गया है कि पूर्व विधायक पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि, वह मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। अस्पताल में जितनी भी प्रकार की जांच की जरूरत थी, वह सभी जांच करवाई गई है।

सभी जांच रिपोर्ट नॉर्मल

बताया जाता है कि 10 अप्रैल को सीने में दर्द होने की शिकायत पर मंडल कारा प्रबंधन ने संजीव सिंह को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया था। इस बीच संजीव सिंह का ब्लड प्रेशर लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। डॉक्टर ने ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल समेत अन्य पैथोलॉजी जांच और सीटी स्कैन कराया था। अब ये सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई है।

सिंह मेंशन और रघुकुल ने दिया ये दबाव

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को लेकर स्वास्थ्य विभाग को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल सूत्रों की माने तो एक और लगातार सिंह मेनशन की ओर से विधायक को डिस्चार्ज नहीं करने का दबाव दिया गया, तो दूसरी ओर रघुकुल की ओर से विधायक को जल्द डिस्चार्ज करने को कहा गया। हालांकि, डॉक्टरों ने पूर्व विधायक की रिपोर्ट के अनुसार अपना मंतव्य दिया है।

Related Posts

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब
Jharkhand

झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब

July 9, 2025
गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!

July 9, 2025
गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!
Jharkhand

गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!

July 8, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड में स्वास्थ्य क्रांति: रांची में बनेगा अत्याधुनिक रेडियोलॉजी हब
  • गढ़वा में जनता की आवाज! उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनी शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश!
  • गढ़वा में लोकतंत्र की मजबूती! उपायुक्त दिनेश यादव ने बूथ लेवल एजेंट नियुक्ति के लिए बुलाई अहम बैठक!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.