रांची. गैस गोदाम से गैस सिलेंडर चोरी मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके पास से विभिन्न कांडों में 101 सिलेंडर बरामद किया गया है। आरोपियों से एक टेंपू भी जब्त किया गया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खरसीदाग ओपी अन्तर्गत एच०पी० गैस गोदाम कुटियातु राँची से 39 पीस गैस सिलेण्डर चोरी होने पर गैस गोदाम के मलिक द्वारा दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर उपरोक्त कांड दर्ज किया गया। खरसीदाग क्षेत्र में पूर्व में भी गैस गोदाम से गैस सिलेण्डर चोरी होने के कारण वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), राँची को एक टीम गठन कर गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने को निर्देश दिया गया।
उक्त निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्या-प्रथम), राँची नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम छापामारी कर बिट्टु कुमार उम्र 22 वर्ष, पे० पंकज चौधरी, सा० विद्यानगर हरमू रोड थाना सुखदेव नगर रांची; रमेश कुमार उम्र 30 वर्ष, पे० अक्षय लाल, सा० टेगोर हील के पास चिरौंदी, थाना बरयातु जिला राँची; निशान्त कुमार उर्फ प्रिंस कुमार, उम्र 25 वर्ष, पे० बिरेन प्रसाद, पता तिरिल बस्ती कोकर थाना सदर, जिला राँची और पंकज कुमार, उम्र 37 वर्ष, पे० रामस्वरूप प्रसाद, पता सा० हनुमान नगर चिरौंदी, थाना बरियातु जिला राँची का गिरफ्तार किया गया। इस दौरान गिरफ्तार अभियुका के पास से कांड में चोरी की गई 39 पीस गैस सिलेण्डर एवं अन्य 62 पीस सिलेण्डर बरामद गया तथा चोरी में उपयोग किया जा रहा टेम्पू को जप्त किया गया है।
उक्त चारों गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने स्वीकारोक्ती बयान में बताया कि इनके द्वारा नामकुम थाना खरसीदाग ओ०पी० एवं नगड़ी थाना क्षेत्र के गैस गोदाम से गैस सिलेण्डर चोरी कर विभिन्न गैस दुकान एवं अन्य व्यक्तियों को बचते थे। चोरी में संलिप्त अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।










