Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आकांक्षा कार्यक्रम: आदिवासी मेधावी छात्रों के लिए नि:शुल्क इंजीनियरिंग-मेडिकल कोचिंग

कल्याण मंत्री चमरा लिण्डा ने आकांक्षा कार्यक्रम का किया औचक निरीक्षण, जुलाई 2025 से कोचिंग शुरू

May 15, 2025
in Jharkhand, Top News
आकांक्षा कार्यक्रम: आदिवासी मेधावी छात्रों के लिए नि:शुल्क इंजीनियरिंग-मेडिकल कोचिंग
Share on FacebookShare on Twitter

कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने रांची के जिला स्कूल परिसर में संचालित आकांक्षा कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।
=========================

  • इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग
  • आदिवासी बच्चे-बच्चियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ें ,यही ध्येय
  • एसटी/एससी समाज के बच्चे- बच्चियों में प्रतिभा की कमी नहीं
  • जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से कोचिंग की होगी शुरुआत

==================
कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि कल्याण विभाग 10वीं एवं 12वीं पास मेधावी आदिवासी छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कराएगा। उक्त बातें कल्याण मंत्री श्री चमरा लिण्डा बुधवार को रांची के जिला स्कूल परिसर में संचालित किए जा रहे आकांक्षा कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने के उपरांत कही।

  • आदिवासी समाज के बच्चे- बच्चियों में है काफी प्रतिभा

मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि आदिवासी छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिलने पर वे इंजीनियरिंग मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सरलता से सफल हो सकते हैं। विभाग इस निमित्त व्यापक तैयारी करेगा। उन्होंने कहा कि जब आदिवासी समाज के विद्यार्थी क्वालिटी एजुकेशन प्राप्त करेंगे तभी हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आदिवासी समाज के बच्चे- बच्चियों में काफी प्रतिभा है, जरूरत है कि हम सभी लोग मिलकर उनकी प्रतिभा को तराशने का काम करें। हमारे एसटी/एससी समाज के विद्यार्थियों के अंदर असीम संभावनाएं दिखती हैं। कई क्षेत्रों में हमारे बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है।

  • जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से निःशुल्क कोचिंग की होगी शुरुआत

श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि वर्तमान वर्ष से आकांक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत वैसे आदिवासी छात्र-छात्राएं जो मेधावी हैं, उनका चयन कर, उन्हें विशेष रूप से निःशुल्क कोचिंग प्रदान कर इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। मंत्री श्री चमरा लिण्डा ने कहा कि आईसीएससी एवं सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट आ गए हैं। राज्य के जैक बोर्ड का रिजल्ट भी आने ही वाला है, इसके बाद बच्चों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों में से मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलाई 2025 के प्रथम सप्ताह से कोचिंग प्रारंभ हो जाए, इसकी तैयारी विभाग द्वारा की जा रही है।

आकांक्षा परिसर के भ्रमण मौके पर कल्याण विभाग के सचिव श्री कृपानंद झा, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री अजय नाथ झा, रांची जिला के कल्याण प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री संजय कुमार भगत तथा आकांक्षा कार्यक्रम के प्रभारी संयोजक श्री वी०के० सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.