Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Crime

झारखंड के जेलों में रहकर गैंगस्टर्स चला रहे जुर्म की सल्तनत, कई जिलों के कारोबारी और अफिसर हैं टारगेट पर

July 18, 2023
in Crime, Jharkhand, Top News
झारखंड के जेलों में रहकर गैंगस्टर्स चला रहे जुर्म की सल्तनत, कई जिलों के कारोबारी और अफिसर हैं टारगेट पर
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के गैंगस्टर्स जेलों में रहकर जुर्म की सल्तनत चला रहे हैं। ये जेलों के भीतर ऐश की जिंदगी जी रहे हैं और बाहर इनके गुर्गे जीटी यानी गुंडा टैक्स वसूली से लेकर सुपारी किलिंग को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, पलामू, हजारीबाग सहित कई शहरों के कारोबारी, ठेकेदार, कोयला खनन कंपनियों के अफसर इनके सॉफ्ट टारगेट हैं। अब तो पुलिस और जेल एडमिनिस्ट्रेशन के अफसर भी इन गैंगस्टर्स के निशाने पर हैं।

गैंगस्टर अमन साव के गुर्गों ने एटीएस के डीएसपी और एक दारोगा को मारी गोली

सोमवार की रात रामगढ़ जिले के पतरातू में गैंगस्टर अमन साव के गुर्गों ने एटीएस के डीएसपी और एक दारोगा को गोली मार दी। दोनों का इलाज रांची प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। अमन साव दुमका जेल में बंद है, लेकिन उसकी बादशाहत रांची-रामगढ़-लातेहार के कोयलांचल में बेखौफ चल रही है। उसके गुर्गे जैसे ही कोई वारदात अंजाम देते हैं, अमन साव का गैंग सोशल मीडिया पर अपडेट जारी कर उसकी जिम्मेदारी लेता है।

अरगोड़ा में कोयला कारोबारी को मारी गोली

बीते 7 जुलाई को इस गैंग ने रांची के अरगोड़ा चौक के पास एक कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को उसके ऑफिस के बाहर गोली मारी। कुछ ही घंटों बाद अमन गैंग के मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली।

उसने लिखा, “रंजीत गुप्ता को तो हमने मार ही दिया था। ईश्वर की कृपा से वह बच गया। जहां तक हमारा और हमारे बॉस (अमन साव) का कॉल जाता है, वहां तक हमारी गोली भी जाती है।”

दुमका जेल से दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस ने मयंक सिंह नाम से चलने वाले सोशल मीडिया के अकाउंट की जांच कराई तो पता चला कि यह दुमका जेल के आस-पास के लोकेशन के फोन से चलाया जा रहा था। अमन साव दुमका जेल में ही बंद है। बीते मई महीने में हजारीबाग जिले के चट्टी-बारियातू में एनटीपीसी के लिए कोल माइनिंग का काम करने वाली ऋत्विक कंपनी के को-ऑर्डिनेटर शरत बाबू को भी अमन गिरोह के गुर्गों ने गोलियों से भून डाला था। कोल कंपनी से गिरोह ने करोड़ों की रंगदारी मांगी थी। मांग नहीं मानने पर यह वारदात अंजाम दी गई।

पतरातू में अमन साव गिरोह के गुर्गों ने की फायरिंग

झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एटीएस और पुलिस की टीम रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अमन साव गिरोह के गुर्गों की तलाश में पहुंची थी। जानकारी मिली थी कि गिरोह के कुछ अपराधी यहां टिके हुए हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू कुमार साव बुरी तरह जख्मी हो गए।

5 जुलाई को मनोज कुमार की दिनदहाड़े हत्या

रांची में बीते पांच जुलाई को एक बड़े कारोबारी के अकाउंटेंट और मैनेजर के तौर पर काम करने वाले मनोज कुमार की हत्या दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में की गई। पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि इस हत्या की प्लानिंग रांची के बिरसा मुंडा जेल में रची गई। जिन क्रिमिनल ने यह साजिश रची, उन्होंने करीब एक साल पहले बिल्डर कमल भूषण को भी गोलियों से भून डाला था।

जेल से गैंगस्टर्स रच रहा साजिश

जमशेदपुर में डॉन के नाम से जाना जाने वाला अखिलेश सिंह जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है, लेकिन उसके नाम पर लगातार रंगदारी की वसूली होती है। बीते नवंबर महीने में रांची के एक बिल्डर से उसके नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसी तरह अमन सिंह नामक गैंगस्टर्स जेल में बंद रहकर भी धनबाद कोयलांचल में रंगदारी वसूली से लेकर फायरिंग-मर्डर तक की वारदात अंजाम देता है। दर्जनों वारदात में उसका नाम आया है। पुलिस ने उसके कुछ गुर्गों को गिरफ्तार भले किया है, लेकिन इससे गैंगस्टर की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा है।

झारखंड के अलग-अलग जेलों में बंद हैं ये गैंगस्टर्स

अमन श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सुजीत सिन्हा, गेंदा सिंह, विकास तिवारी, लवकुश शर्मा जैसे गैंगस्टर भी झारखंड के अलग-अलग जेलों में बंद हैं, लेकिन उनके खौफ और आतंक का साम्राज्य बेखौफ चल रहा है। जेलों के भीतर गैंगस्टर्स द्वारा पार्टी करने के वीडियो और तस्वीरें वायरल हुई हैं। जांच में कई बार साबित हो चुका है कि अपराधी जेलों में मोबाइल का खुलेआम इस्तेमाल करते हैं।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.