सरायकेला. टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसको लेकर गार्डर लगाने का काम शुरू हो गया। इस दौरान आज सुबह से दक्षिण पूर्वी रेलवे के टाटा आद्रा और चक्रधरपुर सेक्शन के चांडिल गोलचक्कर कटिंग के बीच 5 घंटे का पावर ब्रेक लगाया गया है। साथ ही चार ट्रेनों को रद्द किया गया।
रद्द हुई ट्रेनों में टाटा हटिया, टाटा एक्सप्रेस, टाटा आसनसोल एक्सप्रेस, टाटा बरकाकाना एक्सप्रेस, झाड़ग्राम पुरुलिया और झाड़ग्राम एक्सप्रेस शामिल है। चक्रधरपुर एवं आद्रा डिवीजनप के अधीन रेलवे ट्रैक के न्यू ओवरब्रिज का गार्डर 2500 टन भारी है। इस गार्डर निर्माण में रेलवे कर्मचारी और एनएचआई के कर्मचारी लगे हुए हैं।









