Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 की तैयारियों से संबंधित बैठक का हुआ आयोजन

July 25, 2024
in Jharkhand
गढ़वा : उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2024 की तैयारियों से संबंधित बैठक का हुआ आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2024) के आयोजन के संबंध में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल का चयन करते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल के मंच पर बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, प्रभात फेरी परेड का आयोजन, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद जवान के आश्रितों को सम्मानित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित, मुख्य समारोह स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर विधि व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था/ विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, फुटबॉल मैच का आयोजन एवं अन्य तैयारियों को लेकर कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम गोविंद इंटर कॉलेज (टाउन हॉल) गढ़वा के मैदान में प्रातः 09 बजकर 01 मिनट में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन कई अन्य सरकारी स्थानों पर भी झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा, इनमें उपायुक्त आवासीय कार्यालय में प्रातः 08:05 बजे, समाहरणालय गढ़वा में प्रातः 10:20, जिला परिषद कार्यालय में 10:35, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में प्रातः 10:50, नगर परिषद कार्यालय गढ़वा में प्रातः 11:00, पुलिस लाइन गढ़वा में प्रातः 11:30 बजे का समय निर्धारित है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं मीडिया/जन प्रतिनिधि के बीच अपराह्न 02:00 बजे से फुटबॉल मैच का आयोजन नव निर्मित फुटबॉल स्टेडीयम गढ़वा के मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त को संध्या 06 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, गढ़वा में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त ने अतिथियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक एवं नो एंट्री को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी निर्देश दिए, जिससे प्रभात फेरी समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में आवागमन की समस्या न उत्पन्न हो। उपायुक्त ने निर्धारित समय पर सभी कार्यक्रमों के आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल एवं शहर की साफ सफाई को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए। परेड को लेकर उपायुक्त ने अच्छे से पूर्वाभ्यास करने को कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय गायक एवं गायिका को आमंत्रित करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन जेएसएलपीएस की दीदियों को भी तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकालने को कहा गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को दिए गए कार्यों को सक्रिय होकर करने एवं निर्धारित समय पर सभी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, कमांडेंट सीआरपीएफ-172 बटालियन, जिला परिषद उपाध्यक्ष, निदेशक डीआरडीए अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक, स्थापना उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.