Sunday, April 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सरकार घर आई: DC ने खुद दीप जलाया, प्रज्ञा केंद्र की मनमानी पकड़ी तो कोड रद्द, पूरे जिले में उमड़ा जनसैलाब!

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” सेवा का अधिकार सप्ताह का धमाकेदार आगाज, बरवाडीह से लेकर रंका तक ऑन-स्पॉट लाभ, अन्नप्राशन-गोद भराई की खुशियां!

November 21, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सरकार घर आई: DC ने खुद दीप जलाया, प्रज्ञा केंद्र की मनमानी पकड़ी तो कोड रद्द, पूरे जिले में उमड़ा जनसैलाब!
Share on FacebookShare on Twitter
  • “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का हुआ भव्य शुभारंभ
  • चिनियाँ प्रखंड के बरवाडीह पंचायत समेत पूरे जिले में उमड़ा जनसैलाब
    **************************************

गढ़वा। झारखंड राज्य के रजत पर्व के अवसर पर जनहित और सुशासन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल के तहत “आपकी योजना– आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत ”सेवा का अधिकार सप्ताह” का भव्य शुभारंभ चिनियाँ प्रखंड के बरवाडीह पंचायत में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का उपायुक्त ने निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को और प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

  • लाभुकों से संवाद, समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ वितरण

शिविर में पहुँचे लाभुकों से उपायुक्त ने सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने के इस प्रयास ने जनता में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।

  • अन्नप्राशन और गोद भराई रस्म का आयोजन

अन्नप्राशन और गोद भराई जैसी मंगल रस्मों का आयोजन भी हर्षोल्लास के साथ किया गया, जो मां और शिशु के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कदम है।

  • प्रज्ञा केंद्र में अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त चिनियाँ प्रखंड के पंचायत भवन, बरवाडीह स्थित प्रज्ञा केंद्र पहुँचे, जहाँ शुल्क विवरणी प्रदर्शित नहीं पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर तत्क्षण केंद्र का कोड रद्द करते हुए सीएससी मैनेजर कौशल कुमार एवं मनीष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया।

  • पूरे जिले में जोरदार सहभागिता,लाभुकों की उमड़ी भीड़

जिले के श्री बंशीधर नगर, गढ़वा, मझीआँव, केतार, सगमा, रमना, रंका सहित सभी प्रखंडों, नगर परिषदों और पंचायतों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


हर जगह बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन किया। योग्य लाभुकों को मौके पर ही योजना का लाभ भी प्रदान किया गया।

उपायुक्त श्री यादव ने सेवा का अधिकार सप्ताह की महत्ता और जन-कल्याणकारी दृष्टिकोण पर मीडिया प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और कार्यक्रम को जनता के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

  • जन-कल्याण और सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम राज्य सरकार की उन प्राथमिकताओं में से है, जिनके माध्यम से शासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा हो रहा है।
सेवा का अधिकार सप्ताह से न केवल लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल रही है, बल्कि उन्हें समय पर, पारदर्शी और सरल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Posts

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Jharkhand

झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला

April 18, 2026
JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
Jharkhand

JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

April 17, 2026
जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Jharkhand

जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

April 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड पुलिस महकमे में भारी फेरबदल: 46 IPS अधिकारियों का तबादला
  • JPSC प्रारंभिक परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के सख्त निर्देश! उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय बैठक, 19 अप्रैल को 29 केंद्रों पर 7622 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! 90 से ज्यादा फरियादियों ने रखी समस्याएं, उपायुक्त ने दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.