Saturday, March 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव निलंबित, प्रखंड समन्वयक बर्खास्त!

रमना, रमकंडा, बरगढ़, और कांडी प्रखंडों में अनियमितता पर उपायुक्त का सख्त एक्शन

July 31, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में अबुआ आवास योजना में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव निलंबित, प्रखंड समन्वयक बर्खास्त!
Share on FacebookShare on Twitter

▫आवास योजना में अयोग्य व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर हुई कार्रवाई

▫प्रखंड रमना, रमकंडा, बरगढ़ एवं कांडी के कर्मियों पर एक साथ की गई दंडात्मक कार्रवाई

▫ दोषी पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित, वहीं प्रखंड समन्वयक कांडी किये गये कार्यमुक्त

▫योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई- उपायुक्त

सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रमना, रमकंडा, बरगढ़ एवं कांडी के कर्मियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की गई है। बताते चलें कि मोहम्मद हुसैन अंसारी तत्कालीन पंचायत सचिव ग्राम पंचायत हरादाग कला प्रखंड रमना, संप्रति प्रखंड बिशुनपुरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत हारादाग कला के पंचायत सचिव मो० हुसैन अंसारी के द्वारा मनरेगा योजना देने के नाम पर चार लाख रूपये नजायज रूप से लेने एवं अबुआ आवास योजना में योग्य लाभुकों को छोड़कर अयोग्य लाभुकों को आवास का लाभ देने संबंधी प्राप्त शिकायत का जाँच जिला स्तर पर कराया गया। जाँच प्रतिवेदन में पाये गये अनियमितता के आलोक में मो० हुसैन अंसारी, तत्कालीन पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत हारादाग कला, प्रखण्ड रमना, समप्रति प्रखण्ड विशुनपुरा से स्पष्टीकरण पृच्छा की गई, जिसमें लिखित स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया एवं अन्य माध्यम से प्राप्त स्पष्टीकरप्प संतोषजनक नहीं पाये गयें। फलस्वरूप मो० हुसैन अंसारी, तत्कालीन पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत हरादाग कला, प्रखण्ड रमना, समप्रति प्रखण्ड विशुनपुरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय प्रखण्ड खरौंधी निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रमना को तीन दिनों के अन्दर संबंधित पंचायत सचिव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर जिला पंचायत राज कार्यालय, गढ़वा को उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया, ताकि इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ किया जा सके।

इसी प्रकार आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर जिला स्तरीय जाँच प्रतिवदन के आलोक में क्रमशः मझिगावां एवं शिवपुर के संबंधित पंचायत सचिव सुर्दशन राम, मझिगावां के मुकेश कुमार मेहता, तत्कालीन पंचायत सचिव मझिगावां एवं संजीव कुमार ठाकुर शिवपुर पंचायत सचिव, प्रखण्ड काण्डी से स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी थी। उक्त सम्बंधित सभी से प्राप्त स्पष्टीकरण को असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित किया गया। निलंबन के दौरान पंचायत सचिव संजीव कुमार ठाकुर ग्राम पंचायत शिवपुर का मुख्यालय प्रखंड रमना निर्धारित किया गया एवं सुदर्शन राम पंचायत सचिव मझीगावां का मुख्यालय प्रखंड रमकंडा जबकि मुकेश कुमार मेहता तत्कालीन पंचायत सचिव शिवपुर एवं मझीगावां का मुख्यालय प्रखंड बरगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कांडी को तीन दिनों के अन्दर सभी संबंधित पंचायत सचिव के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर जिला पंचायत राज कार्यालय, गढ़वा को उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया, ताकि इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ किया जा सके। उपरोक्त सभी को निलंबन अवधि में नियम- 96 के तहत जीवन यापन भत्ता का भुगतान अनुमान्य होगा।

आवास योजना में अनियमितता के विरुद्ध जिला स्तरीय जांच में दोषी पाये जाने पर कांडी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक (आवास योजना) अजीत कुमार मेहता को दंडात्मक कार्रवाई करते हुए उपायुक्त श्री यादव द्वारा कार्य मुक्त कर दिया गया है। ज्ञात हो कि आवास योजना की जिला स्तरीय जाँच प्रतिवेदन के आलोक में क्रमशः मझिगावां, गाडाखुर्द एवं शिवपुर आवास योजना में अनियमितता के लिए प्रखण्ड समन्वयक, प्रखण्ड काण्डी से स्पष्टीकरण पृच्छा की गयी थी। अजित कुमार मेहता, प्रखण्ड समन्वयक, काण्डी द्वारा उपलब्ध कराये गये स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप अजित कुमार मेहता, प्रखण्ड समन्वयक, काण्डी (आवास योजना) को कार्यमुक्त कर दिया गया।

उपायुक्त श्री यादव द्वारा जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि योजनाओं में अनियमितता, कार्यों में लापरवाही, शिथिलता, गलत कार्यशैली आदि बर्दाश्त नहीं की जायेगी एवं दोषियों पर समुचित दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.