Sunday, September 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डूब क्षेत्र के विस्थापितों को मिलेगा हक, गढ़वा प्रशासन का बड़ा एक्शन! मंडल डैम प्रभावितों के पुनर्वास के लिए धरातल पर उतरेंगी योजनाएं— “4 दिन में तैयार करें बजट, मूलभूत सुविधाओं में न हो देरी”

अपर समाहर्ता विकास कुमार राय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक; रंका के विश्रामपुर और रमकंडा के बलिगढ़ में पुनर्वास स्थलों पर बुनियादी ढांचा चमकाने का आदेश, 4 जून तक सर्वे पूरा करने का अल्टीमेटम

June 1, 2026
in Jharkhand, Top News
डूब क्षेत्र के विस्थापितों को मिलेगा हक, गढ़वा प्रशासन का बड़ा एक्शन! मंडल डैम प्रभावितों के पुनर्वास के लिए धरातल पर उतरेंगी योजनाएं— “4 दिन में तैयार करें बजट, मूलभूत सुविधाओं में न हो देरी”
Share on FacebookShare on Twitter
  • मंडल डैम प्रभावित परिवारों के पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
  • अपर समाहर्ता ने आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को शीघ्र मूर्त रूप देने पर दिया जोर

गढ़वा। उपायुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा के निर्देशानुसार आज समाहरणालय स्थित सभागार में शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर उत्तरी कोयल परियोजना (मंडल डैम) से प्रभावित विस्थापित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता विकास कुमार राय ने की।

बैठक में मंडल डैम निर्माण से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए पुनर्वास स्थलों पर आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन का अवलोकन करते हुए अपर समाहर्ता ने अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदनों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक के दौरान पुनर्वास स्थलों पर समतलीकरण, सड़क निर्माण, सिंचाई व्यवस्था, तालाब, आंगनबाड़ी केन्द्र, सरना/मसना एवं पूजा स्थल, धुमकुड़िया भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, विद्यालय, विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को शीघ्र पूर्ण करने पर विशेष बल दिया गया।

अपर समाहर्ता ने कहा कि पुनर्वास केवल विस्थापित परिवारों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि पुनर्वास स्थलों एवं आसपास पहले से निवासरत ग्रामीणों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, श्मशान, मंदिर, तालाब, खेल मैदान सहित सभी मूलभूत एवं विकासपरक सुविधाओं का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाए।

मंडल डैम के डूब क्षेत्र से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के संदर्भ में रंका अंचल के मौजा विश्रामपुर तथा रमकंडा अंचल के मौजा बलिगढ़ स्थित पुनर्वास स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु चिन्हित स्थलों पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत स्थल समतलीकरण, सड़क, सिंचाई, तालाब, आंगनबाड़ी केन्द्र, सरना/मसना/पूजा स्थल, धुमकुड़िया भवन, विद्युत एवं पेयजल जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने की बात कही गई।

उपायुक्त के निर्देशों का हवाला देते हुए अपर समाहर्ता ने कहा कि पुनर्वास से जुड़े सभी निर्माण कार्यों के लिए तैयार की गई रूपरेखा को अब भौतिक रूप से धरातल पर उतारने की आवश्यकता है। इसके लिए आगामी चार दिनों के भीतर सभी प्रस्तावित निर्माण कार्यों का बजट प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निर्देश संबंधित विभागों को दिया गया, ताकि आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में वन अधिकार समिति की स्वीकृति तथा लैंड डायवर्शन से संबंधित प्रक्रियाओं को भी समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

साथ ही परियोजना से संबंधित सभी लंबित सर्वेक्षण कार्यों को आगामी 4 जून तक शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अपर समाहर्ता ने परियोजना से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों का निष्पादन शीघ्र पूरा करने पर बल दिया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रंका मोहम्मद परवेज, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, आरआईओ, आरसीडी, भवन प्रमंडल, विद्युत विभाग, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, अंचल अधिकारी रंका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
Bihar

आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां

September 12, 2026
लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
Jharkhand

लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’

September 11, 2026
डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’
Jharkhand

डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

September 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा में बाढ़ के पानी में डूबे 23 वर्षीय युवक का शव बरामद; मातम में बदली परिजनों की खुशियां
  • लापरवाही पर गाज गिरनी तय! तेनुघाट जलापूर्ति समीक्षा में पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद का अल्टीमेटम; ’15 दिनों में काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई’
  • डिजिटल क्रांति की ओर सिमडेगा! राज्य में पहली बार अफसरों को मिला AI का प्रशिक्षण; DC कंचन सिंह बोलीं— ‘स्मार्ट तकनीक से बदलेगी सरकारी कार्यप्रणाली’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.