Thursday, April 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा, 8 को अनुशंसित, 4 को सत्यापन के लिए भेजा – मृत सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

April 2, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • 08 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु समिति ने की अनुशंसा
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक
  • विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा पर नियुक्ति के संबंध में लिया गया निर्णय
    **************************************

गढ़वा। दिनांक 02 अप्रैल 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान समिति के समक्ष प्रस्तुत कुल 12 आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता, अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की। साथ ही, आवेदनों के साथ संलग्न अभिभावक के मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवासीय एवं चरित्र प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी परीक्षण किया गया।

सभी बिंदुओं की जांच के उपरांत पात्रता की शर्तें पूर्ण करने वाले 08 आवेदनों को स्वीकृत करते हुए समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई। वहीं, शेष 04 आवेदनों में जन्म तिथि एवं अन्य आवश्यक तथ्यों के सत्यापन हेतु संबंधित कार्यालयों को भेजने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि भविष्य में जिला अनुकंपा समिति की बैठक में केवल उन्हीं आवेदनों को प्रस्तुत किया जाए, जिनका सत्यापन पूर्ण रूप से एवं सही तरीके से किया जा चुका हो, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, स्थापना उप समाहर्ता देवानंद राम, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ कैनेडी, जिला कोषागार पदाधिकारी श्री प्रशांत मिंज, बीडीओ बरडीहा, जिला शिक्षा अधीक्षक, डीएफओ (सामाजिक वानिकी) सहित स्थापना शाखा के कर्मी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश

April 2, 2026
मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त
Jharkhand

मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

April 1, 2026
साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
Jharkhand

साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश

March 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के शेष कार्यों पर उपायुक्त की सख्ती! विस्थापित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश
  • गढ़वा में अनुकंपा नियुक्ति पर बड़ा फैसला! 8 आश्रितों को मिली नौकरी की सिफारिश, उपायुक्त ने पारदर्शिता पर दिया सख्त निर्देश
  • मनरेगा में घोटाले पर सख्त कार्रवाई! गढ़वा में दीदी बाड़ी योजना में फर्जी डिमांड लगाकर राशि निकासी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हासिम अंसारी कार्यमुक्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.