Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में कृषि क्रांति की नई उड़ान: आत्मा बैठक में किसानों के लिए बड़े फैसले!

राष्ट्रीय खाद्य पोषण सुरक्षा मिशन से लेकर एफपीओ प्रशिक्षण तक: गढ़वा के किसानों को मिलेगा नया अवसर

July 31, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में कृषि क्रांति की नई उड़ान: आत्मा बैठक में किसानों के लिए बड़े फैसले!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक सम्पन्न, कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त-सह-अध्यक्ष आत्मा गढ़वा दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आत्मा शासकीय निकाय की बैठक की गई। आयोजित बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित National Food Nutrition Security Mission (NFSNM) KY (कृषिउन्नोति योजना) दलहन धान/Targetting Rice Fellow Area (TRFA Pulses)/कोर्स सिरियल/न्यूट्री सिरियल/National Mission on Edible Oil- Oilseeds (NMEO-OS) KY अंतर्गत DFSNM-EC और जिला तिलहन मिशन (DOSM)” के कई प्रस्ताव पर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

वर्ष 2025-26 में गढ़वा जिला अंतर्गत आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में कृषकों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इसके तहत एफपीओ के कृषकों को प्राथमिकता देते हुए 25 किसानों का प्रशिक्षण देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में कराया जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। इसी प्रकार राज्य के अंदर एफपीओ के 25 कृषकों को प्राथमिकता देते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आत्मा एवं कृषि विज्ञान केंद्र से कराये जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। गढ़वा जिले में स्वीकृत कार्य योजना के अनुसार किसानों के अंतरराज्यी परिभ्रमण हेतु कृषकों को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य आत्मा के अतिरिक्त स्वयंसेवी संस्था द्वारा भी कराए जाने की बात कही गई, जिसके लिए देश के किसी भी कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान एवं कृषि विज्ञान केंद्र में कराया जाने के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। उक्त बैठक के दौरान जिले के एक प्रगतिशील समूह को चिन्हित कर ₹25000 तक प्रक्रमित राशि (रिवोल्विंग फंड) के रूप में दिए जाने की बात कही गई एवं आत्मा अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी के एक यूनिट का आयोजन कराने पर निर्णय लिया गया। वर्ष 2025-26 में 2 यूनिट फुड सेक्यूरिटी मिशन के अंतर्गत महिला समूह को जो बकरीपालन, मुर्गीपालन एवं सुकरपालन इत्यादि के क्षेत्र में उत्पादन कार्य कर रहा हो उसे प्रति यूनिट 25000/- रू० देने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार जिला के प्रगतिशील कृषकों एवं समूह की सफलता की कहानी के प्रचार प्रसार हेतु फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य कराए जाने की भी बात कही गई, जिसमें जिला के अन्य किसानों को कृषि संबंधी समुचित जानकारी दी जाएगी। योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले के प्रत्येक पंचायत में तकनीकी प्रबंधकों के द्वारा कृषक पाठशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खरीफ एवं रबी मौसम में 20 यूनिट कृषक पाठशाला का आयोजन किये जाने की स्वीकृति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इसके पश्चात आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन, धान, ऑयल सीड्स अंतर्गत “National Food Nutrition Security Mission” (NFNSM) KY की बैठक में दिए गए विभिन्न प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन, धान, ऑयल सीड्स अंतर्गत वर्ष 2025-26 में INM 50% अनुदान पर कृषकों के बीच वितरण किए जाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही उक्त वार्षिक कार्य योजना में कृषि यंत्र का भी वितरण किए जाने की बात कही गई। कृषि की पुरानी तकनीक के स्थान पर नई तकनीक का उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने एवं कृषको में तकनीकी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम एवं एटीएम) के रिक्त पदों पर बहाली करने का भी निर्णय लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, परियोजना निदेशक आत्मा गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक समेत आत्मा शासकीय निकाय के सदस्यगण उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.