Saturday, August 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका

समाहरणालय में 'आत्मा' (ATMA) नियुक्ति समिति की हाई-लेवल बैठक; प्रखण्ड व सहायक तकनीकी प्रबंधक सहित 3 पदों के लिए 13 आवेदन रद्द, उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए शत-प्रतिशत पारदर्शिता के निर्देश

June 8, 2026
in Jharkhand, Top News
सरकारी नौकरी के बहाली की रेस हुई तेज, 408 आवेदकों की स्क्रूटनी के बाद गढ़वा DC का बड़ा फैसला! भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए अभ्यर्थियों को मिला 17 जून तक का मौका
Share on FacebookShare on Twitter
  • पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर उपायुक्त का जोर, अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति का अवसर
  • प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक सहित तीन पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदनों की जांच पूरी
  • आत्मा गढ़वा के रिक्त पदों पर भर्ती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, समिति की बैठक संपन्न
    **************************************

गढ़वा। दिनांक 08 जून 2026 को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), गढ़वा के अधीन प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं लेखापाल-सह-लिपिक पदों पर नियुक्ति के लिए गठित नियुक्ति समिति की बैठक आज उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में संपन्न हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, स्थापना उप समाहर्ता, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी तथा परियोजना निदेशक आत्मा-सह-जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परियोजना निदेशक आत्मा-सह-जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने नियुक्ति प्रक्रिया की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि तीनों पदों के लिए कुल 408 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक पद हेतु 76, सहायक तकनीकी प्रबंधक पद हेतु 291 तथा लेखापाल-सह-लिपिक पद हेतु 41 आवेदन शामिल हैं। प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच के उपरांत 13 आवेदनों को नियमानुसार निरस्त किया गया है।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित करने पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को अपने आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाए। इसके लिए 17 जून 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित करने तथा प्राप्त आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश परियोजना निदेशक आत्मा-सह-जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी चरणों का निष्पादन निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।

 

Related Posts

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’
Jharkhand

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’

August 28, 2026
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ! पूर्व अर्थ मंत्री वर्षमान पुन बोले— ‘पीएम मोदी और भारत का बहुत-बहुत धन्यवाद’
Public Reporter

नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ! पूर्व अर्थ मंत्री वर्षमान पुन बोले— ‘पीएम मोदी और भारत का बहुत-बहुत धन्यवाद’

August 28, 2026
राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’
National

राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

August 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ! पूर्व अर्थ मंत्री वर्षमान पुन बोले— ‘पीएम मोदी और भारत का बहुत-बहुत धन्यवाद’
  • राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.