Sunday, March 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

बकरीद में शांति की गूंज: गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शांति समिति की बैठक में दिए सौहार्द के निर्देश!

गढ़वा टाउन हॉल में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने की भाईचारे की अपील, सोशल मीडिया पर नजर और साफ-सफाई के लिए दिए निर्देश।

June 6, 2025
in Jharkhand, Top News
बकरीद में शांति की गूंज: गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शांति समिति की बैठक में दिए सौहार्द के निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

● बकरीद पर्व के मद्देनजर उपायुक्त ने जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निदेश

● शांति समिति के सदस्यों एवं मीडिया के माध्यम से उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी बकरीद की शुभकामनाएं, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को मनाने का किया अपील

गढ़वा जिला में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व सम्पन्न कराने को लेकर आज टाउन हॉल, गढ़वा के सभागार में उपायुक्त गढ़वा, दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के अन्य संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के रूप में विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। बैठक में उपायुक्त द्वारा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व संपन्न कराने की बात कही गई एवं मौके पर उपस्थित शांति समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए शांति समिति के सदस्यों ने एक-एक कर पूर्व के दिनों में मनाए गए त्यौहारों की जानकारी दी। सभी ने जिला प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व के दिनों में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना गढ़वा जिला में घटित नहीं हुई है एवं किसी भी त्यौहार में सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हंसी खुशी से हर पर्व को मनाते आ रहे हैं एवं एक दूसरे के त्यौहारों में आपसी सहयोग एवं समन्वय से मनाने की भी जानकारी दी। उपायुक्त ने खुशी व्यक्त करते हुए शांति समिति के सदस्यों से आगे भी इसी प्रकार प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए गढ़वा जिले का उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कही। बैठक में उपायुक्त ने त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं पेयजल की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत नगर उंटारी एवं मंझिआंव को भी अपने-अपने क्षेत्र में समुचित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को आगामी पर्व बकरीद की शुभकामनाएं दी।

उपरोक्त त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया साइट्स पर विशेष नजर रखने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व पर्व त्यौहार में अशांति अथवा गड़बड़ी फैलाने का कार्य कर सकते हैं, जिसे रोकने की जिम्मेदारी हम सबों की है। बैठक के दौरान कहा गया कि यदि ऐसी किसी असामाजिक तत्वों की जानकारी अथवा अफवाह फैलाने की जानकारी किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी को मिले तो ससमय अपने वरीय पदाधिकारी अथवा निकटवर्ती थाना में संपर्क कर इसकी जानकारी ससमय देना सुनिश्चित करें ताकि उपरोक्त त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

उपायुक्त ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की बात कही। उन्होंने त्यौहार के दौरान कोई भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर उसे प्रशासन को सूचित करने को कहा। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह से बचने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट आदि ना करने की अपील किया। बैठक में उपस्थित थाना प्रभारी को त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्व को चिन्हित करने एवं पूरी तरह सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्यौहार के दौरान सक्रिय होकर पेट्रोलिंग, धारा 107 (बीएनएस 126) के तहत कार्रवाई, सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट पर पैनी नजर बनाए रखने समेत अन्य विषयों को लेकर विभिन्न प्रकार के दिशा निर्देश दिए गयें। उन्होंने पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आपस में समन्वय बनाए रखने को कहा जिससे त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। संबंधित पदाधिकारियों को उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्र में अनुमण्डल, प्रखण्ड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शांति समिति का विधिवत बैठक कर संवेदनशील स्थलों पर संबंधित ग्राम के गणमान्य व्यक्ति, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों से शांति-व्यवस्था बनाये रखने हेतु सहयोग करने को कहा गया। अंत में सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन कर बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई।

इस बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा/रंका/श्री बंशीधर नगर, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, गढ़वा, नगर पंचायत मंझिआंव/श्री बंशीधर नगर, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी थाना प्रभारी/ओ०पी० प्रभारी, गढ़वा जिला, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, विभिन्न प्रखण्डों के जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रखंडों के शांति समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं

March 13, 2026
नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
Jharkhand

नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर

March 13, 2026
झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!
Jharkhand

झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

March 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाया नाता-रिश्ते का फर्ज! चांडिल के धातकीडीह में विधायक गुरु चरण किस्कू के बेटे संतोष कुमार किस्कू के विवाह में शामिल हो नवदंपति को दिया आशीर्वाद – स्नेहा सोरेन संग सुखी गृहस्थी की शुभकामनाएं
  • नेतरहाट के मेधावी बच्चों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! विधानसभा भ्रमण के दौरान हुई दिल छू लेने वाली मुलाकात – सपनों को साकार करने की दी शुभकामनाएं, बच्चों ने भेंट की तस्वीर
  • झारखंड पुलिस को मिली नई ताकत! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे और 12 नए थानों की रखी आधारशिला – “सशक्त पुलिस, सुरक्षित झारखंड” का संकल्प!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.