Tuesday, June 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा को मिले ‘कल्याण’ के नए सिपाही: नव नियुक्त अधिकारियों को उपायुक्त का कड़ा पाठ—”सकारात्मक और पारदर्शी नीति से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं लाभ”

समाहरणालय में दीप प्रज्वलित कर हुआ एकदिवसीय प्रशिक्षण का आगाज; 25 मई तक चलने वाले "जनजातीय गरिमा उत्सव" को सफल बनाने का मिला टास्क

May 18, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा को मिले ‘कल्याण’ के नए सिपाही: नव नियुक्त अधिकारियों को उपायुक्त का कड़ा पाठ—”सकारात्मक और पारदर्शी नीति से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं लाभ”
Share on FacebookShare on Twitter

▫️नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

▫️ परिक्ष्यमान प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

▫️ सकारात्मकता के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश

आज दिनांक- 18 मई 2026 को उपायुक्त, गढ़वा अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय के सभागार में आयोजित की गई। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिक्ष्यमान प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संचालन इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। इससे पूर्व उपायुक्त अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा एवं जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने विधिवत रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस दौरान उपायुक्त श्री मित्तल ने सभी नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दीं तथा उनके विभागीय कार्यों एवं योजनाओं के संचालन इत्यादि के संबंध में जानकारी दिए जाने के उपरांत उनके द्वारा प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के कर्तव्यों से उन्हें अवगत कराते हुए सकारात्मकता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने भी नव नियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए सतर्कता सकारात्मक एवं पारदर्शिता के साथ योजनाओं के संचालन की बात कही गई तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए आवश्यक जानकारी को अमल करने का निर्देश दिया गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन किया गया तथा उपस्थित सभी नवनियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को विभागीय कार्यो एवं योजनाओं इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय संगठन एवं संरचना, कार्य एवं उत्तरदायित्व, कार्यालय कार्य की प्रक्रिया, संचिका का संधारण, प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया, आंकड़े का संधारण, कंप्यूटर का मूलभूत जानकारी की आवश्यकता, विभिन्न विभागीय योजनाओं के विषय में योजनावार जानकारी, विभाग अंतर्गत विभिन्न अधिनियमों की जानकारी, ऑडिट से संबंधित जानकारी आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त कार्यालय प्रबंधन एवं अनुशासन, ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट, विहेवियर एंड एथिकल इश्यूज, फ़ाइल ट्रैकिंग, बजट प्रक्रिया तथा योजनाओं का सृजन, कार्यान्वयन एवं अनुश्रवन आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को विभाग के मुख्य योजनाएं यथा- छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य योजनाएं, संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण, आजीविका एवं कौशल विकास, केंद्र संपोषित योजनाएं, विभाग के अंतर्गत कार्यरत निगम व संस्थान आदि के बारे में भी बताया गया तथा इसके अंतर्गत संचालित योजनाओं के सही संचालन व कार्यान्वयन के संबंध में प्रकाश डाले गयें।

उन्होंने भी सभी नवनियुक्त प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को उनके कर्तव्यों के अनुरूप निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा वर्तमान में सरकार द्वारा आमजनों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को योग्य व्यक्तियों तक पहुंचाने की बात कही गई। साथ ही वर्तमान में दिनांक- 18 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जाने वाले “जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी अभियान- सबसे दूर सबसे पहले” में जनजातीय समुदायों के कल्याणार्थ चलाये जा रहे योजनाओं का सही संचालन करते हुए पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने एवं उनकी समस्याओं को यथासंभव निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।

Related Posts

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
Jharkhand

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग

June 29, 2026
बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
Jharkhand

बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!

June 29, 2026
Jharkhand

अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

June 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • “बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
  • बेटियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर भड़के गढ़वा DC! कस्तूरबा स्कूल की 77 छात्राओं के बीमार होते ही लिया ‘महा-एक्शन’; वार्डन, रसोइया और शिक्षकों समेत 5 बर्खास्त, कइयों की सैलरी रोकी!
  • अब दूरी नहीं बनेगी पढ़ाई में बाधा! रांची में गूंजी साइकिल की घंटी; कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बांटी 693 मुफ्त साइकिलें; मेधावी छात्रों को कोटा भेजकर कराएगी इंजीनियरिंग-मेडिकल की तैयारी!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.