Thursday, March 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन ओरिएंटेशन सेशन: उपायुक्त ने कहा, ‘विद्यार्थियों में है अपार क्षमता’

गढ़वा में सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए ओरिएंटेशन सेशन का आयोजन, उपायुक्त ने की विद्यार्थियों को प्रेरित

December 6, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन ओरिएंटेशन सेशन: उपायुक्त ने कहा, ‘विद्यार्थियों में है अपार क्षमता’
Share on FacebookShare on Twitter

● ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन को लेकर गढ़वा टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन

● अब गढ़वा जिले में भी विभिन्न सिविल सर्विसेज की कराई जाएगी तैयारी- उपायुक्त

● विभिन्न सिविल सर्विसेज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर विद्यार्थियों को किया गया मोटिवेट

● गढ़वा जिले के विद्यार्थियों में है अपार क्षमता, मेधावी छात्रों की नहीं है कमी- उपायुक्त

आईसीएस एवं पीसीएस जैसे सिविल सर्विस सेवाओं की तैयारी के लिए स्थानीय नगर भवन गढ़वा में ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेस एग्जामिनेशन का आयोजन किया गया। गढ़वा टाउन हॉल में आयोजित इस ओरिएंटेशन सेशन ऑन सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर उपस्थित हुए। उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देशन में इंटीग्रेटेड एजुकेशन सिस्टम अंकुर टावर, मुखर्जी नगर, दिल्ली के द्वारा यह कार्यक्रम गढ़वा में रहकर विभिन्न सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर उपस्थित उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य मंचासिन पदाधिकारी को बुके देकर स्वागत किया गया। सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गढ़वा जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों व अन्य संस्थाओं से तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की उपस्थित रही। साथ ही विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, विभिन्न सिविल सेवाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता व अन्य सगे संबंधी भी उपस्थित हुए।

दिल्ली से चलकर आए मेंटोर के द्वारा उपस्थित लोगों के बीच सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर मोटिवेट करने का कार्य किया गया। साथ ही सिविल सेवा परीक्षाओं में व्याप्त स्कोप के बारे में भी बताया गया। मुख्य रूप से सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने को लेकर विद्यार्थियों को आ रही समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए उनके सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट करने का कार्य किया गया। उपायुक्त श्री जमुआर के निर्देशन में गढ़वा जिला में भी विभिन्न सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराने की बात कही गई।

इसे लेकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि गढ़वा के विद्यार्थियों में आपार क्षमता है, जिसे निखारने की आवश्यकता है। यदि सच्चे लगन से इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने लोगों को सिविल सेवा जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पूरे तन्मयता से सच्चे लग्न के साथ करने के बात कही। इस कड़ी में आ रही विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इसे निष्पादित करने की बात कही।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा अपने संबोधन में अपने जीवन में घटित घटनाओं का जिक्र कर उपस्थित विद्यार्थियों को विभिन्न सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने अपने विद्यार्थी काल के जीवन को बताया तथा व्याप्त समस्याओं के होने के बावजूद भी सफलता प्राप्त करने के मंत्र दिए।

मौके पर उपस्थित शांति निवास विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर रोशना के द्वारा भी इस विषय पर लोगों को संबोधित करते हुए प्रेरित करने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि गढ़वा के कई विद्यालय, महाविद्यालय व अन्य संस्थानों से आईसीएस, पीसीएस जैसे सिविल सेवाओं में तथा मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य क्षेत्रों में भी कई छात्रों ने सफलता प्राप्त कर गढ़वा का नाम रोशन किया है। उन्होंने गढ़वा के विद्यार्थियों से करियर बिल्डिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करने की अपील की।

दिल्ली से आए मेंटोर के द्वारा बताया गया कि सिविल सेवा जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब गढ़वा जिले में भी कराई जाएगी जिसमें मेधावी छात्र छात्राओं को विशेष छूट के साथ तैयारी कराई जाएगी तथा तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप का भी प्रावधान किया जाएगा।

उक्त मौके पर उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, एसडीपीओ गढ़वा चिरंजीवी, जिला नियोजन पदाधिकारी -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थें।

Related Posts

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
Jharkhand

धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका

March 18, 2026
झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
Jharkhand

झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति

March 17, 2026
रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर
Jharkhand

रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

March 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • धनबाद में 24 हजार लीटर अवैध कच्चा स्प्रिट का जबरदस्त खुलासा! नेशनल हाईवे पर टैंकर पकड़ा, ड्राइवर जेल में – गिरिडीह-हजारीबाग के शराब माफिया को बड़ा झटका
  • झारखंड में इको-टूरिज्म की नई उड़ान! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में JETA की बैठक – वन, पर्यटन और जल संसाधन विभागों को मिलकर चिन्हित करें पर्यटन स्थल, रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
  • रमज़ान की रौनक में मुख्यमंत्री आवास! हेमंत सोरेन ने आयोजित की भव्य दावत-ए-इफ्तार – विभिन्न धर्मों-समुदायों के गणमान्य अतिथियों ने साझा की खुशियां, सामाजिक सद्भाव का खूबसूरत मंजर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.