Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के हुनरमंदों को मिला आजीविका का पंख! टाउन हॉल में जुटा 26 बड़ी कंपनियों का मेला; DC पशुपति नाथ मिश्रा ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले— “सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से भागेगी बेरोजगारी”

दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 में उमड़ा बेरोजगार युवाओं का सैलाब; 2,276 बंपर रिक्तियों के लिए 803 से अधिक अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 139 युवाओं का फाइनल सिलेक्शन, चेहरे खिले

July 3, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के हुनरमंदों को मिला आजीविका का पंख! टाउन हॉल में जुटा 26 बड़ी कंपनियों का मेला; DC पशुपति नाथ मिश्रा ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले— “सिर्फ डिग्री नहीं, स्किल से भागेगी बेरोजगारी”
Share on FacebookShare on Twitter

🔹दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन, उपायुक्त नें द्वीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत

🔹उपायुक्त नें रोजगार मेला में आये युवक/युवतियों को दी शुभकामनायें, सभी को स्कील डेवलपमेंट पर फोकस करने की कही बात

🔹चयनित अभ्यर्थियों के बीच ऑफर लेटर का किया गया वितरण

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग अंतर्गत जिला नियोजनालय -सह- मॉडल करियर सेंटर गढ़वा द्वारा आज गढ़वा जिले के नगर भवन (टाउन हॉल) के मैदान में दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ विधिवत्त रूप से उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि समेत अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड राँची के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, गढ़वा के द्वारा आयोजित दत्तोपंत ठेंगडी रोजगार मेला में कुल 26 निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा Sales Officers, Accountant, Data Entry Operator, Computer Operator, IT Executive, Nursing TUTOR, Clerk, Professor, Lecturer, Mobilizer, Electrician, Security Guard, Trainer, Sewing Machine Operator, Helper, Gardener, Driver, Cook, SO, SFO, Delivery Excutive आदि पदों से संबंधित गढ़वा समेत झारखण्ड के बाहर के जिले, (ऑल इंडिया) आदि के लिए कुल- 2276 रिक्ति उपलब्ध कराई गई, जिसके विरुद्ध कुल 803+ बेरोजगार युवक, युवतियों ने भाग लिया। कुल 194 लोगों को शॉर्टलिस्टेड किया गया। कुल 139 लोगों को सेलेक्टेड कर मौके पर ही कुछ लोगों को ऑफर लेटर प्रदान किये गयें।

उक्त रोजगार मेले के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा मेले में भाग लिए युवक यूवतियों को शुभकामनाएं दी गई एवं रोजगार मेला का समुचित लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ अपने स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है, जिससे नौकरी पेशा नहीं मिलने की स्थिति में वह अपने हुनर से अपना जीविकोपार्जन का रास्ता प्रशस्त कर सकेंगे एवं बेरोजगारी की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें जिला प्रशासन की कोशिश होती है कि ज्यादा से ज्यादा बेरोजगार युवकों युवत्तियों को रोजगार से जोड़ा सके। उन्होंने मेले में आए बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता एवं इच्छा अनुसार विभिन्न कंपनियों द्वारा दिए गयें रिक्ति के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि रोजगार सृजन से संबंधित सूचनाएं समाचार पत्र आदि के माध्यम से भी निकाले जाते हैं, जिसको नियमित रूप से आप देखें तथा जिला व अन्य स्तर पर निकाली गई रोजगार सृजन से संबंधित अवसरों का लाभ उठाएं। इस दौरान कई चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि रोजगार मेले का आयोजन राज्य सरकार द्वारा लगातार किया जाता है जिसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ना है। नियोजनालाय विभाग का कार्य लोगों को रोजगार मेले के जरिये आजीविका से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान प्राप्त होते हैं। साथ ही किसी भी अभ्यर्थियों का कंपनी अथवा नियोक्ता द्वारा शोषण नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला झारखंड सरकार द्वारा लगातार वर्ष 2011 से ही लगाया जा रहा है ताकि कोई भी पढ़ा लिखा व योग्य व्यक्ति बेरोजगार न रह सके। रोजगार मेला का आयोजन होने से किसी भी एंप्लोई का कंपनी द्वारा शोषण नहीं किया जा सकता क्योंकि इसे जिला प्रशासन द्वारा प्रमोट व स्पोर्ट किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी सीमित होता है, सबको सरकारी नौकरी नहीं मिल पाता है। अतः उन्होंने बेरोजगार युवक युवतियों से अपने योग्यता अनुसार रोजगार मेले के जरिये रोजगार प्राप्त करने के लाभ उठाने हेतु अपील की।

इससे पूर्व जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि द्वारा स्वागत भाषण देते हुए दतोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2026 के बारे में बताया गया तथा रोजगार मेला में प्रमुख निजी नियोजकों जिनके द्वारा स्टॉल स्थापित किए गए थे, उनके बारे में बताया गया। उन्होंने रोजगार मेला की उपयोगिता बताते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सार्वजनिक क्षेत्र में नियुक्ति की संभावना निरंतर कम होती जा रही है। इस कमी को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार द्वारा रोजगार आपके द्वार के तहत निजी क्षेत्र के नियोजकों को आमंत्रित कर रोजगार मेला का आयोजन करने की योजना बनाई गई है।

इसी कड़ी में जिला नियोजनालय गढ़वा द्वारा आज रोजगार मेला का आयोजन कराया गया है ताकि बेरोजगारी व्यक्ति इस मेले में रोजगार प्राप्त करने का लाभ उठा सके। उन्होंने जिला नियोजनालय विभाग द्वारा दिए जाने वाली नि:शुल्क सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया गया। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवकों युवतियों को रोजगार मुहैय्या कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन कराया जाता है। इसके अतिरिक्त भर्ती कैंप, कैरियर काउंसलिंग सह कैरियर मार्गदर्शन, पुस्तकालय की सुविधा एवं सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तक, समाचार पत्र तथा मैगजीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

रोजगार मेले में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं काफी संख्या में बेरोजगार युवक युवतियां तथा अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
Jharkhand

गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप

July 24, 2026
शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
Jharkhand

शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’

July 24, 2026
सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार
Jharkhand

सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

July 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में मतदाता सूची शुद्धिकरण का अंतिम दौर! 7.25 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा प्रारूप
  • शराब माफियाओं पर कसने जा रहा कड़ा शिकंजा! CM हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश— ‘वाहनों में जीपीएस-डिजिटल लॉक लगाएं, 583 उत्पाद सिपाहियों को जल्द दें नियुक्ति पत्र’
  • सरकारी मुकदमों का होगा हाइटेक डिजिटल प्रबंधन! ‘विधि पोर्टल 2.0’ हुआ लॉन्च; स्मार्ट कॉज़ लिस्ट और AI तकनीक से मिलेगी नई रफ्तार

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.